
दो दिन बाद फिर दहला Kabul Airport, एंट्री गेट के पास हुई धुआंधार फायरिंग
Zee News
काबुल हवाई अड्डे के पास शनिवार को फिर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. ये गोलियां किसने चलाईं, ये क्लियर नहीं हो सका है.
काबुल: काबुल हवाई अड्डे के पास शनिवार को फिर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. इसके साथ ही हवाई अड्डे के बाहर से भीड़ को दूर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. एयरपोर्ट के बाहर ये गोलियां किसने चलाईं, ये अभी क्लियर नहीं हो सका है. कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए तालिबान ने हवाई अड्डे के बाहर गोलीबारी की. वहीं मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अनुमान जताया कि शायद हवाई अड्डे के अंदर से विदेशी सेनाओं ने गोलीबारी की होगी.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



