
दो चरणों में पश्चिम बंगाल चुनाव से बीजेपी खुश! क्या बढ़ेगी TMC की टेंशन?
AajTak
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के फैसले से भाजपा उत्साहित नजर आ रही है. भाजपा को यह भी उम्मीद है कि इससे केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती और चुनाव प्रबंधन आसान होगा. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दक्षिण बंगाल में ज्यादा समय तक प्रचार करने का मौका मिल सकेगा.
पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव महज दो चरणों में कराने के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग के इस ऐलान का भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्वागत किया है और पार्टी के अंदर इसे अपने लिए संभावित रूप से फायदेमंद माना जा रहा है. पिछली बार 2021 के विधानसभा चुनाव आठ चरणों में हुए थे, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव भी राज्य में छह चरणों में कराए गए थे. इस बार हालांकि चर्चा थी कि चुनाव कम चरणों में हो सकते हैं.
चुनाव आयोग की पूरी टीम जब हाल ही में कोलकाता दौरे पर थी, तब भाजपा और सीपीएम की ओर से एक ही चरण में मतदान कराने की मांग भी रखी गई थी. भाजपा सूत्रों का मानना है कि कम चरणों में चुनाव होने से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कैडर की एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आवाजाही सीमित हो जाएगी. पार्टी का तर्क है कि अधिक चरणों में मतदान होने पर टीएमसी का संगठन अलग-अलग चरणों वाले इलाकों में अपनी ताकत बढ़ाकर चुनावी फायदा उठाता है. दो चरणों में मतदान होने से यह रणनीति सीमित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बंगाल का रण: 294 सीटें, 7.3 करोड़ वोटर और 6 'गेम चेंजर' क्षेत्र... बचेगा ममता का किला या खिलेगा कमल?
इसके अलावा भाजपा को उम्मीद है कि पड़ोसी राज्य असम में 9 अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और पार्टी संगठन को बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए अधिक समय मिल सकेगा. भाजपा नेताओं का यह भी मानना है कि कम चरणों में चुनाव होने से केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती और प्रबंधन में भी आसानी होगी. साथ ही पार्टी को उम्मीदवारों के चयन और रणनीति बनाने के लिए अधिक समय मिल रहा है.
पार्टी के भीतर यह भी उत्साह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार दक्षिण बंगाल में ज्यादा समय देकर प्रचार कर सकेंगे, जो भाजपा का अपेक्षाकृत कमजोर क्षेत्र माना जाता है. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, जिसमें उत्तर बंगाल, जंगलमहल और पूर्वी मिदनापुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाकों को भाजपा का मजबूत क्षेत्र माना जाता है और यहां सुवेंदु अधिकारी का प्रभाव भी महत्वपूर्ण माना जाता है.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









