
दो किलोमीटर तक कार को घसीटते चला गया कंटेनर, 4 लोग थे सवार, दिल दहला देने वाला Video
AajTak
पुणे के शिरूर तालुका में शिक्रापुर के पास पुणे-नगर हाईवे पर शनिवार की रात करीब 10.45 बजे एक अनियंत्रित कंटेनर ने एक कार को टक्कर मार दी. फिर उसे करीब 2 किलोमीटर तक खींचता गया. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि अनियंत्रित कंटेनर ने चौपहिया वाहन को पलट दिया. इस दौरान कार में 4 लोग सवार थे.
महाराष्ट्र के पुणे से दिलदहलाने वाली तस्वीर सामने आई है. शनिवार की रात यहां पर एक अनियंत्रित कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी और उसके बाद 2 किलोमीटर तक कार को खींचता गया. इस दौरान कार में चार लोग सवार थे. हादसे के कई सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है.
दरअसल, पुणे के शिरूर तालुका में शिक्रापुर के पास पुणे-नगर हाईवे पर शनिवार की रात करीब 10.45 बजे एक अनियंत्रित कंटेनर ने एक कार को टक्कर मार दी. फिर उसे करीब 2 किलोमीटर तक खींचता गया. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि अनियंत्रित कंटेनर ने चौपहिया वाहन को पलट दिया. इस दौरान कार में 4 लोग सवार थे.
यहां देखिए वीडियो-
अनियंत्रित कंटेनर जब कार को घसीट रहा था, तब चिंगारी निकल रही थी. करीब 2 किलोमीटर के बाद कार को कंटेनर ने छोड़ा. इस दौरान कार में बैठे 4 लोगों की सांसें अटकी हुई थी. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
(रिपोर्ट- स्मिता शिंदे)

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







