
दोहा के मॉल में चीख-पुकार! अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमले के बीच कतर में ऐसा दिखा मंजर, Video
AajTak
कतर के नागरिकों ने पहली बार किसी हवाई हमले का ऐसा भयावह अनुभव किया. बीती रात ईरान ने अल-उदईद एयरबेस को निशाना बनाया, जो कतर में स्थित अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है.इस हमले को ईरान की जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसके जवाब में यह हमला हुआ.
कतर के नागरिकों ने पहली बार किसी हवाई हमले का ऐसा भयावह अनुभव किया. बीती रात ईरान ने अल-उदईद एयरबेस को निशाना बनाया, जो कतर में स्थित अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है.इस हमले को ईरान की जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसके जवाब में यह हमला हुआ.
दोहा में गूंजे धमाके, मॉल में मची अफरा-तफरी
इस हमले का असर दोहा के रिहायशी इलाकों में देखा गया. ये पहली बार है कतर के लोग अपने देश में इस तरह के हवाई हमलों का सामना कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दोहा का बताया जा रहा है.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, दोहा में देर रात तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. पूरे शहर में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिए गए और सायरन की आवाज गूंजने लगी. वीडियो में दोहा का एक मॉल है. जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष चीखते-चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागते नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो
कतर समेत कई देशों ने बंद किया एयरस्पेस हमले के तुरंत बाद कतर, कुवैत, बहरीन और UAE ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. ईरान के मिसाइल हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










