
दोस्त को मरा देखा तो उसके पैसे चुराकर रेस्टोरेंट में खाने चली गई महिला!
AajTak
ब्रिटेन में एक महिला द्वारा दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है. ग्रेटर मैनचेस्टर में जेन गोडफ्रे नाम की महिला का कुछ समय पहले निधन हो गया था. हालांकि उनकी मौत के बाद उनके बैंक कार्ड गायब थे और घर में उथल-पुथल मची हुई थी. पुलिस ने जांच में पाया कि जेन की दोस्त टेरेली येट्स ही इसके लिए जिम्मेदार थी.
ब्रिटेन में एक महिला द्वारा दोस्ती के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है. ग्रेटर मैनचेस्टर में जेन गोडफ्रे नाम की महिला का कुछ समय पहले निधन हो गया था. हालांकि उनकी मौत के बाद उनके बैंक कार्ड गायब थे और घर में उथल-पुथल मची हुई थी. पुलिस ने जांच में पाया कि जेन की दोस्त टेरेली येट्स ही इसके लिए जिम्मेदार थी. (फोटो क्रेडिट: Terrilee yates) टेरेली जब जेन के घर पहुंची तो उसने देखा कि जेन की मौत हो चुकी है. इसके बाद टेरेली ने अस्पताल को कॉल भी किया लेकिन इसके साथ ही वो जेन के बैंक कार्ड लेकर चली गई. इस मामले में अब जेन की बेटी सैडी बर्ड ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत कोई दोस्त तो क्या अजनबी भी नहीं करता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images) जेन की बेटी सैडी ने मेट्रो न्यूज वेबसाइट से कहा, ऐसा तो आप हॉरर फिल्मों में भी नहीं देखते हैं. मैं अपनी मां के घर गई और मैंने देखा कि घर में उथल-पुथल मची थी. उनके बैंक स्टेटमेंट्स यहां वहां पड़े हुए थे. उनका बैग और पर्स एकदम खाली था. मेरी मां का लैपटॉप भी वहां नहीं था. मुझे नहीं लगता कि कोई भी इंसान इस तरह की बेहूदा हरकत अपने दोस्त के साथ करेगा. (फोटो क्रेडिट: सैडी बर्ड फेसबुक)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










