
दोस्ती, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो और... मेट्रोमोनियल साइट पर दुल्हन खोज रहे रिटायर्ड कर्नल संग जो हुआ सुनकर सन्न रह जाएंगे!
AajTak
हरियाणा के एक रिटायर्ड कर्नल के साथ मथुरा जिले के बरसाना में अपहरण, मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. भारतीय सेना के एक्स अफसर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक लड़की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी लड़की की तलाश की जा रही है.
हरियाणा के एक रिटायर्ड कर्नल के साथ मथुरा जिले के बरसाना में अपहरण, मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. भारतीय सेना के एक्स अफसर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक लड़की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी लड़की की तलाश की जा रही है. इस मामले की जांच जारी है.
बरसाना के एसएचओ राज कमल सिंह के अनुसार, गुरुग्राम निवासी कर्नल रजनीश सोनी (रिटायर्ड) ने बताया कि जनवरी में एक मेट्रोमोनियल साइट एक लड़की ने उनसे संपर्क किया था. दोनों शादी करना चाहते थे, इसलिए प्रारंभिक बातचीत के बाद लड़की उनसे शादी के लिए तैयार हो गई. एक-दूसरे को समझने के लिए दोनों बातचीत करने लगे. इसी बीच मुलाकात की बात हुई.
आरोपी लड़की ने रिटायर्ड कर्नल को 25 जनवरी को बरसाना आने के लिए राजी किया. उनसे राधारानी मंदिर जाने का अनुरोध किया. शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो उसके लिए एक गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था की गई. उसे मंदिर के दर्शन सहित इलाके का भ्रमण कराया गया. इसके बाद गेस्ट हाउस महिला अपने कुछ साथियों के साथ उससे मिली.
उसने अपने साथ मौजूद लोगों को परिवार का सदस्य बताया. इसी बीच लड़की ने अचानक कहा कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है. उसे तुरंत वहां जाना है. उसने कर्नल से अपनी कार में उसे ले जाने के लिए कहा, तो वो तैयार हो गए. सभी लोग कार से निकले. शहर की सीमा से बाहर निकलते ही कार में बैठे लोगों ने कर्नल पर हमला कर दिया. उनसे मारपीट की गई.
आरोपियों ने उनका फोन छीन लिया. उनसे पैसे ट्रांसफर करने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क करने के लिए मजबूर किया गया. इसके बाद उनको गेस्ट हाउस वापस ले जाया गया, जहां उसे बंदूक की नोक पर उनको अश्लील वीडियो और तस्वीरें बनाने के लिए मजबूर किया गया. उन्हें धमकी दी गई कि यदि उसने घटना की सूचना किसी को दी तो वीडियो वायरल कर देंगे.
रिटायर्ड कर्नल ने आरोप लगाया है कि उनका पर्स, बैग, सोने की चेन, डेबिट कार्ड और कैश लूट लिए गए. गेस्ट हाउस से 12 हजार रुपए नकद चोरी हो गए. अपराधियों का पता लगाने के असफल प्रयास के बाद कर्नल ने दो दिन पहले बरसाना पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है, जिसके के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








