
दोस्ती, रेप, अबॉर्शन और न्यूड वीडियो की डिमांड... मॉडल ने सुनाई दरिंदगी की खौफनाक कहानी
AajTak
सूरत से एक मॉडल के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि कपड़ा कारोबारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया. साथ ही आरोपी उससे न्यूड डांस वीडियो की डिमांड भी करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.
गुजरात के सूरत से एक मॉडल के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि कपड़ा कारोबारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मितेश जैन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए पर शादी नहीं की. जिसके बाद पूर्व प्रेमिका की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. एसीपी जायदा देसाई ने बताया कि मितेश संपत जैन के खिलाफ एक लड़की के शारीरिक शोषण का आरोप लगया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
शादी का झांसा देकर मॉडल के साथ रेप
बताया जा रहा है कि आरोपी का टेक्सटाइल का बिजनेस और एक इवेंट मैनेजमैंट कंपनी भी चलाता है. वह साल 2017 में मॉडल से संपर्क में आया था. उसे अपने अपने काम के लिए कुछ फोटो शूट कराने थे. इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई और दोनों बेहद करीब आ गए. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पहली बार उसने डुमस रोड पर स्थित राजहंस वेलिजा अपार्टमेंट में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
इसके बाद अहमदाबाद, गोवा और आनन्द में ले जाकर उसके साथ कई बार रेप किया. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के सबूत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है. पीड़िता का कहना है कि मितेश जैन ने अपने एक दोस्त से उसका फोटो देखकर नंबर लिया था कि कोई शूट करवाना है. उसने सूरत के अडाजन इलाके में मिलने बुलाया था. दूसरे दिन ही उसने मुझे वहां पर शादी के लिए प्रपोज किया था. ऐसे उनकी रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी.
आरोपी ने मॉडल की शादी भी तुड़वाई

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









