
दोस्ताना 2 से किया बाहर, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो! करण-कार्तिक के बीच आई दरार
AajTak
करण जौहर ने कार्तिक को फिल्म से रिप्लेस कर दिया और अब करण ने एक्टर को अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स की लिस्ट से भी हटा दिया है. इससे दोनों सेलेब्स के बीच की अनबन साफ पता चलती है.
करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोस्ताना 2 से एक्टर कार्तिक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और किसी अन्य एक्टर ने उनकी जगह ले ली है. अपने प्रोजेक्ट से रिप्लेस करने के बाद अब लगता है कि करण ने सोशल मीडिया पर भी कार्तिक से दूरी बना ली है. खबर है कि करण ने कार्तिक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. कार्तिक को फिल्म की स्क्रिप्ट में थी समस्या
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










