
'दोषियों को हो फांसी या आजीवन कारावास, तभी मिलेगा न्याय...', SC के फैसले के बाद बोले- बिलकिस बानो मामले के एकमात्र गवाह
AajTak
बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में एकमात्र गवाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जघन्य अपराध के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को फांसी दी जानी चाहिए या उन्हें बचे हुए जीवन तक जेल में रखा जाना चाहिए. तभी उन्हें न्याय मिलेगा.
बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप मामले में दोषियों की रिहाई को मंजूरी देने वाले गुजरात सरकार के फैसले को पलटते हुए दोषियों की सजा माफी को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि गुजरात सरकार को माफी देने का भी अधिकार नहीं है.
अब इस मामले में एकमात्र गवाह ने सुप्रीट कोर्ट फैसले के बाद कहा, इस जघन्य अपराध के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को फांसी दी जानी चाहिए या उन्हें बचे हुए जीवन तक जेल में रखा जाना चाहिए. तभी उन्हें न्याय मिलेगा.
आंखों के आगे मरता देखा परिवार: गवाह पीटीआई के अनुसार, चश्मदीद ने कहा घटना के वक्त में सात साल का था. मैंने अपनी आंखों के सामने अपने परिवार के लोगों को मरते हुए देखा है. मैं अब भी रात में जागता हूं और चिल्लाता हूं, क्योंकि इतने सालों के बाद भी वो पल मुझे परेशान करते हैं. जब उन्हें सजा माफ कर रिहा किया गया था तो मुझे बहुत दुख हुआ. मुझे अब कुछ हद तक राहत मिली है, क्योंकि उन्हें एक बार फिर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. मेरी मां और मेरी बड़ी बहन उन 14 लोगों में शामिल थीं जो उस दिन मेरी आंखों के सामने मारे गए थे. सभी दोषियों को या तो फांसी दी जानी चाहिए या उन्हें उनके बचे हुए जीवन तक के लिए सलाखों के पीछे रखा जाना चाहिए. तभी न्याय मिलेगा. इन लोगों को फिर कभी रिहा नहीं किया जाना चाहिए.
जंगल में भाग गए थे लोग
उस लड़के को आश्रय देने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, खुद को बचाने के लिए, 17 लोगों का एक ग्रुप, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका के रणधीकपुर गांव को छोड़कर जंगल के रास्ते देवगढ़ बारिया शहर की ओर चले गए थे.
सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि इस लड़के (प्रत्यक्षदर्शी) और उसकी माँ और बड़ी बहन के साथ बिलकिस बानो भी उस ग्रुप में शामिल थी. जिस पर 3 मार्च को भीड़ ने हमला किया था. भीड़ ने उन 17 में से 14 को मार डाला, जिसमें एक नवजात बच्चा भी शामिल था और उन्होंने बिलकिस बानो से सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने बिलकिस और इस लड़के को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए. एक 4 साल का लड़का भी हमले में बच गया. भीड़ सभी को मरा हुआ समझकर चली गई थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








