
'दोषियों को पाताल से भी ढूंढकर...', दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह का बड़ा बयान
AajTak
फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमित शाह ने दिल्ली और नौगाम विस्फोटों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को सख्त सजा दिलाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद का पूर्ण अंत हमारी साझा प्रतिबद्धता है.
Amit Shah at 32nd Northern Zonal Council meeting: हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की. बैठक की शुरुआत दिल्ली में हाल ही में हुए कार बम विस्फोट और जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन विस्फोट में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देकर हुई. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को जड़ से खत्म करना सभी की साझा प्रतिबद्धता है. उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली बम विस्फोट के दोषियों को “पाताल से भी ढूंढकर” सबसे सख्त सजा दिलाई जाएगी.
क्षेत्रीय परिषदों की भूमिका और मोदी सरकार का विजन
शाह ने बताया कि संवाद, सहयोग और समन्वय बढ़ाने में क्षेत्रीय परिषदों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने प्रधानमंत्री के विज़न - “सशक्त राज्य ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी सोच पर सरकार लगातार आगे बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट में NIA एक्शन जारी, श्रीनगर से आतंकी उमर का एक और सहयोगी अरेस्ट
उन्होंने बताया कि 2004-14 की तुलना में 2014-25 के बीच परिषद बैठकों में लगभग ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है. अब तक 1600 मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है और इनमें से 1303 यानी 81.43 फीसदी मामलों का समाधान हो चुका है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







