
दोबारा समुंद्र में गोते लगाने के लिए तैयार हो रहा Titanic, फुल एंजॉयमेंट के लिए होंगी ये सुविधाएं
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के एक अरबपति ने टाइटैनिक की प्रतिकृति बनाने की अपनी योजना को फिर से शुरू कर दिया है. खनन दिग्गज क्लाइव पामर ने लोगों से ये वादा किया है कि, नया टाइटैनिक जहाज अपने मूल से कहीं अधिक बेहतर होगा.
करीब 112 साल पहले, आइस बर्ग से टकराने के कारण अटलांटिक महासागर में डूबे टाइटैनिक को लेकर आज भी तमाम रहस्य जस के तस है. उस घटना को भले ही एक दशक से ऊपर हो गया हो. मगर देश दुनिया में लोगों की एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो आज भी यही चाहती है कि, उन रहस्यों पर से पर्दा हटे और उन्हें बताया जाए कि 14 अप्रैल 1912 को आखिर ऐसा क्या हुआ? जिसके बाद 1,517 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.
टाइटैनिक आज भी भले ही दुनिया के लिए एक अनसुलझी पहेली हो. लेकिन तमाम लोग ऐसे हैं जिनका मानना है कि, अगर टाइटैनिक जैसा कोई जहाज दोबारा बनाया जाए तो उसपर सवार होकर वे रोमांच का अनुभव जरूर करेंगे. ऐसे लोगों का सपना बस साकार होने ही वाला है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के एक अरबपति ने टाइटैनिक की प्रतिकृति बनाने की अपनी योजना को फिर से शुरू कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के खनन दिग्गज क्लाइव पामर ने लोगों से ये वादा किया है कि, नया टाइटैनिक जहाज अपने मूल से कहीं अधिक बेहतर होगा. ऑस्ट्रेलिया के पामर ने पहली बार 2012 में टाइटैनिक II की योजना शुरू की थी. 2018 में दूसरा प्रयास कोविड के कारण विफल हो गया.
टाइटैनिक 2 पार बात करते हुए पामर ने कहा है कि, टाइटैनिक को दोबारा बनाना घर पर बैठकर अपने पैसे गिनने से कहीं अधिक मजेदार है. टाइटैनिक 2 के विषय में ये जानकारी भी सामने आई है कि साउथेम्प्टन से न्यूयॉर्क तक की इसकी पहली यात्रा जून 2027 के लिए निर्धारित है.
इस यात्रा की खास बात ये होगी कि इस यात्रा में यात्रियों को वो सारी सुख सुविधाएं मिलेंगी जिसकी कल्पना उन्होंने शायद ही कभी की हो. जहाज का आंतरिक भाग और केबिन लेआउट मूल जहाज के समान होगा, जिसमें एक बॉलरूम, स्विमिंग पूल और तुर्की स्नानघर होंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










