
दोनों हाथ गंवाने के बावजूद IAS बनने का सपना, आप भी करेंगे दिव्यांग के जज्बे को सलाम!
AajTak
दिव्यांग नंदलाल अपने दोनों हाथ नहीं रहने के बावजूद, पैर के सहारे इतिहास रचने की राह पर चल पड़े हैं. वह बचपन में ही बिजली के चपेट में आने से दोनों हाथ गंवा बैठे, लेकिन उनका आत्मबल कमजोर नहीं हुआ.
बिहार में मुंगेर के आरएस कॉलेज में इन दिनों ग्रेजुएशन की परीक्षा चल रही है. इसमें एक छात्र के हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है. पूरे जिले में उसकी चर्चा है. दिव्यांग नंदलाल दोनों पैर के सहारे परीक्षा दे रहे हैं. उनके दोनों हाथ नहीं हैं. पढ़ने की इच्छा और IAS बनने के सपने को पूरा करने के लिए नंदलाल ने खुद को मजबूरियों के आगे झुकने नहीं दिया.
नंदलाल हवेली खड़गपुर नगर इलाके के संत टोला का निवासी हैं. अभी वे बीए फर्स्ट ईयर परीक्षा आरएस कॉलेज तारापुर में दे रहे हैं. उसके पिता अजय साह छोटी दुकान चलाते हैं. गरीबी और मजबूरी से लड़ रहे नंदलाल अपने हौसलों के दम पर ही पढ़ाई कर रहे हैं.
नंदलाल ने बताया, 'साल 2006 में बिजली करंट लगने के कारण मेरे दोनों हाथ कट गए. दादाजी ने हिम्मत दिया और पैर से लिखना सिखाया. 2017 में फर्स्ट डिविजन से मैट्रिक परीक्षा पास की. इससे खुश होकर तत्कालीन एसडीओ संजीव कुमार ने एक लाख की राशि दी. बीए करने के बाद बीएड की पढ़ाई करने की मेरी प्लानिंग है. इसके बाद मेरा आईएएस बनने का लक्ष्य है. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से मुझे कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.'
हालांकि अपने मजबूत इरादों के साथ नंदलाल आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने साल 2019 में इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा फर्स्ट क्लास में पास की थी. उन्हें 500 अंकों में 325 अंक मिले थे. अब ग्रेजुएशन में अर्थशास्त्र की परीक्षा पैरों के सहारे ही दे रहे हैं.
कॉलेज के प्रोफेसर उदय शंकर दास ने बताया, 'एक युवक जो कि दोनों हाथों से दिव्यांग है, वह बीए पार्ट वन का परीक्षा दे रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि वो हाथों से नहीं, बल्कि पैर से लिख रहा है. यह काबिले तारीफ है. हमें उम्मीद है कि वो कड़ी मेहनत के साथ वो अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगे.'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







