
'दोनों भाइयों को मारने के बाद मुझे भी पकड़ रहा था', बदायूं कांड में साजिद के हाथों से छूटकर बचे बच्चे ने सुनाई आंखों देखी
AajTak
बदायूं में डबल मर्डर को अंजाम देने के बाद जब साजिद छत का गेट लगा रहा था, उस समय तीसरे बच्चे ने उसे देख लिया. जिसके बाद उसने बच्चे को भी पकड़ने का प्रयास किया और मारने की कोशिश भी की, लेकिन वो बच्चा किसी तरह उसके हाथों से बच निकला.
यूपी के बदायूं में दो बच्चों की हत्या करने वाले साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. इस घटना में जिंदा बचे बच्चे ने बताया कि वारदात के समय दो आरोपी साजिद और जावेद मौजूद थे. उसने बताया कि साजिद ने पहले बड़े भाई से चाय मंगवाई थी और फिर छोटे वाले से पानी मंगवाया था. हालांकि इससे पहले बरेली जोन के आईजी ने बताया था कि इस घटना में एक ही आरोपी है.
बच्चे ने आजतक से बात करते हुए बताया कि जब मैं ऊपर गया तो साजिद ने मेरा मुंह पकड़ लिया और तभी उन्होंने चाकू मार दिया, जिसमें मुझे चोट लग गई. फिर मैं धक्का देकर नीचे भागा और मम्मी के साथ बाहर आकर किवाड़ लगा दिए.
घटना के चश्मदीद मृतकों के भाई ने बताया कि वारदात के समय साजिद और जावेद दोनों मौजूद थे. साजिद ने मेरे बड़े भाई से चाय मंगवाई थी और छोटे भाई से पानी मंगवाया था. जब बड़ा भाई चाय लेकर आया तो उसको मार दिया और फिर छोटा आया तो उसे भी मार दिया. मेरा छोटा वाला भाई चीखा था तब मैं ऊपर गया था.
बच्चे ने बताया कि जब मैं छत पर गया था तो वो दोनों भाइयों को मार चुका था और गेट बंद कर रहा था. उसने मुझे देखा तो मुझे भी मारने की कोशिश की. मैं तभी उसे धक्का देकर भाग गया था.
बच्चों की मां से मांगे थे पांच हजार रुपये
यह घटना बदायूं के सिविल लाइंस थाना इलाके की बाबा कॉलोनी की है, जहां मंगलवार देर शाम साजिद नाम का शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर आया था. इस दौरान उसने विनोद की पत्नी से पांच हजार रुपयों की मांग की. बच्चों की मां संगीता ने बताया कि साजिद ने उनसे पत्नी की डिलीवरी के लिए पांच हजार रुपये की मांग की थी, जिसे हमने दे भी दिए थे. उसके बाद उसने कहा कि उसकी तबीयत थोड़ी सही नहीं लग रही है और ऐसा कहते हुए वो घर में ऊपर चला गया. छत पर दोनों बच्चे आयुष और युवराज थे.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









