
दोनों ट्रेनों के लोको पायलट बेदाग तो कैसे हुआ ओडिशा रेल हादसा? CBI इन पहलुओं की करेगी जांच
AajTak
ओडिशा के बालासोर रेल हादसे को लेकर अब भी कई सवाल बरकरार हैं. सवाल है कि यह रेल हादसा क्या महज एक हादसा है? इंसानी गलती है? मशीनों की बेवफाई है? या फिर कोई साजिश? ऐसे में CBI के लिए चुनौती है कि वो किन पहलुओं पर जांच करेगी.
इस सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा क्या महज एक हादसा है? इंसानी गलती है? मशीनों की बेवफाई है? या फिर कोई साजिश? करीब पौने तीन सौ लोगों की जान लेने वाले रेल हादसे की जांच अगर खुद रेल मंत्रालय और भारत सरकार रेलवे एक्सपर्ट्स की बजाय सीबीआई जैसी एजेंसी को सौंपने की सिफारिश करती है, तो सवाल अपने आप उठने लगे हैं. सवाल है कि CBI किन पहलुओं पर जांच करेगी. इस वीभत्स हादसे के सच को जानने से पहले इस हादसे को विस्तार से समझते हैं.
दरअसल ओडिशा का बालासोर स्टेशन कुल चार लाइन वाला स्टेशन है. यानी यहां ट्रेन की चार पटरिया हैं. इनमें से दो मेन लाइन की और दो लूप लाइन की हैं. ऐसे में अब सवाल ये है कि मेन लाइन और लूप लाइन में क्या फर्क है? आपको बता दें कि मेन लाइन में टर्न नहीं होता. वो सीधे जाती है, जबकि लूप लाइन इसी लाइन के साइड में होती है.
दोनों पायलट को मिला ग्रीन सिग्नल!
बता दें कि 2 जून की शाम जब ये हादसा हुआ, उस वक्त इस स्टेशन के दोनों लूप लाइन पर दो मालगाड़ी खड़ी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक हावड़ा से आने वाले कोरोमंडल एक्सपेस के ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिल चुका था. इसका मतलब ये हुआ कि उसे मेन लाइन पर सीधे जाना था. लेकिन कोरोमंडल अचानक लूप लाइन पर पहुंच गई. जहां पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी. जिसमें लोहे रखे हुए थे. रेलवे बोर्ड के मुताबिक कोरोमंडल के ड्राइवर की कोई गलती नहीं थी. हादसे के बाद बेहोश होने से पहले कोरोमंडल के ड्राइवर ने जो आखिरी लाइन कही थी, वो यही थी कि सिग्नल ग्रीन था. इसके बाद ड्राइवर बेहोश हो गया और फिर बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक इस रूट पर ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किमी है. शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि हादसे के वक्त कोरोमंडल ट्रेन की स्पीड 128 किमी थी. यानी ड्राइवर तेज गति से गाड़ी नहीं चला रहा था. तो फिर सवाल ये है कि हादसा हुआ कैसे? कोरोमंडल मेन लाइन से हट कर लूप लाइन पर पहुंची कैसे?
ऐसे हुआ हादसा

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









