
दोनों एक ही महिला है? तस्वीर देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
AajTak
महिला ने अपने मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है. महिला के दांत और भौं नहीं हैं लेकिन मेकअप के बाद वह बहुत ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देती हैं.
मेकअप की बदौलत एक इंसान कितना अलग दिखाई दे सकता है, यह दिखाने के लिए एक महिला ने वीडियो शेयर किया. यह वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो गया. बिना दांत, बिना भौं और उलझे बालों वाली महिला मेकअप के बाद किसी खूबसूरत एक्ट्रेस की तरह दिखाई देने लगी. महिला का यह वीडियो उन्हें सोशल मीडिया फैन्स हैरान रह गए.
टिकटॉक यूजर एलिसा सेग्रिस्ट को टिकटॉक पर 3.45 लाख फॉलो करते हैं. इस सोशल मीडिया स्टार ने कंप्लीट मेकओवर का वीडियो शेयर किया. वायरल वीडियो में एलिसा एक इंग्लिश गाने पर लिप-सिंक करती हुई दिखती हैं.
वीडियो के शुरुआती 10 सेकेंड में वह बिना मेकअप के दिखती हैं. इसमें दिखता है कि ना तो उनके दांत हैं और ना ही उनकी भौं दिखाई देती है. वह बिना लिप्सटिक और बिखरे बालों में दिखती हैं.
लेकिन अगले ही पल क्लिप का वह हिस्सा आता है जिसमें वह एकदम अलग दिखने लगती हैं. मेकअप के बाद एलिसा ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देती हैं.
उनकी स्माइल किसी खूबसूरत एक्ट्रेस जैसी दिखती है. उनकी आंखों के ऊपर डार्क आइब्रो आ जाता है. उनकी आईलाइनर भी काफी आकर्षक दिखाई देती है. उनके फैन्स का कहना है कि पहले और बाद की तस्वीर को देखकर यह मानना बहुत मुश्किल है कि दोनों एक ही महिला की फोटो है.
एक यूजर ने लिखा- दोनों एक महिला नहीं हो सकती! हालांकि, महिला ने फिर जवाब दिया और बताया किस तरह से उसने मेकअप किया जिससे उनका चेहरा इतना अधिक बदल गया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










