
देहरादून में बिना लाइसेंस कुत्ता पालना पड़ेगा भारी, नगर निगम ने कड़े किए नियम
AajTak
देहरादून में कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं. नए डॉग लाइसेंसिंग बायलॉज-2025 के तहत अब पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकेगी. साथ ही बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर कार्रवाई होगी.
देहरादून में पालतू कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच नगर निगम ने कुत्ता पालने को लेकर सख्त नियम बनाने का फैसला किया है. खासतौर पर रॉटवीलर जैसी आक्रामक नस्लों से जुड़े मामलों के बाद प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ रहा था. इसी के चलते नगर निगम ने देहरादून डॉग लाइसेंसिंग बायलॉज-2025 को अंतिम रूप दिया है, जो सरकारी गजट में प्रकाशित होने के बाद लागू होंगे.
नए नियमों के तहत अगर कोई पालतू कुत्ता किसी व्यक्ति को काटता है, तो केवल चालान ही नहीं बल्कि कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकेगी. इनके अलावा नगर निगम को यह अधिकार भी होगा कि वह संबंधित कुत्ते को अपनी कस्टडी में ले सके. नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गैर-जिम्मेदार कुत्ता पालने पर रोक लगाना है.
यह भी पढ़ें: बुलडॉग ने 4 साल की बच्ची का सिर नोंचा, बाल और चमड़ी उधेड़ी… इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम
बायलॉज के अनुसार, तीन महीने से अधिक उम्र के सभी कुत्तों का लाइसेंस कराना अनिवार्य होगा. यह लाइसेंस पंजीकरण या नवीनीकरण की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेगा. लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय एनिमल डॉक्टर द्वारा जारी एंटी-रेबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र जमा करना भी जरूरी होगा. बिना वैध लाइसेंस कुत्ता पालने पर नगर निगम कार्रवाई कर सकता है.
लाइसेंसिंग से कुत्तों की संख्या का पता चलेगा!
नगर निगम का मानना है कि लाइसेंस सिस्टम लागू होने से कुत्तों की सही संख्या का आंकड़ा उपलब्ध होगा और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा. इससे रेबीज जैसी गंभीर बीमारियों पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






