
देहरादून: कबाड़ की दुकान में मोर्टार तोड़ते वक्त धमाका, आठ घायल
AajTak
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में धमाका होने से आठ लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में सभी घायलों को अस्पताल भेजा है जहां सभी का इलाज किया जा रहा है.
देहरादून में धमाका होने से आठ लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि धमाका मोर्टार में हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और घटना की जांच शुरू की.
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में धमाका होने से आठ लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में सभी घायलों को अस्पताल भेजा है जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में मोर्टार को तोड़ने के प्रयास में हादसा हुआ है.
जांच में जुटी पुलिस
देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से बम धमाके की सूचना के बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची जहां पाया गया कि कबाड़ की दुकान में धमाका हुआ है. फिलहाल पूरे क्षेत्र की जांच की जा रही है कि आखिर हादसे के पीछे वजह क्या थी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमाका होना पाया गया है. इसके विषय में अभी जांच की जा रही है.
मोर्टार तोड़ते वक्त हुआ ब्लास्ट
पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. जानकारी के अनुसार मोर्टार को तोड़ते वक्त बड़ा ब्लास्ट हुआ. हालांकि पूरे मामले की अधिकारी खुद अपडेट ले रहे हैं. वहीं सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. वहीं घटना के बाद आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत का आलम है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








