
देसी खाने के साथ विदेशी जायके का भी स्वाद, जानें G20 फूड फेस्टिवल में क्या है खास
AajTak
Delhi Food Festival: भारत के विभिन्न राज्यों एवं कई देशों के खान-पान का मजा लेना चाहते हैं तो G20 फूड फेस्टिवल आपके लिए वन स्टॉप प्वॉइंट है. यहां आपको जापानी, चाइनीज, मैक्सिकन, तुर्की समेत कई देशों के खान-पान का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. आइए जानते क्या कुछ है खास...
G20 Food Festival: अगर आप एक ही जगह कई देशों एवं विभिन्न भारतीय राज्यों के स्वादिष्ट खान-पान का मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली में लगे G20 फूड फेस्टिवल में जरूर जाएं. भारत इस साल G20 सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. ऐसे में राजधानी दिल्ली में नगर परिषद (NDMC) द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में इंटरनेशल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. इस फूड फेस्टिवल में आपको काफी कुछ खास मिलेगा. आइए जानते हैं क्या?
G20 फूड फेस्टिवल में 29 देशों को अपने फूड स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया. हालांकि, जी20 फूड फेस्टिवल में आपको चीन, जापान, मैक्सिको और तुर्की के खान-पान का ही मजा लेने का मौका मिलेगा. फ्री एंट्री के साथ इस फेस्टिवल में जरूर जाएं.
4 देशों के खान-पान का उठा पाएंगे लुत्फ
फेस्टिवल में अलग-अलग देशों की स्टॉल लगाने के लिए दिल्ली नगर निगम परिषद (NDMC) ने हर देश की एम्बेसी को G20 फूड फेस्टिवल का प्रपोजल भेजा. साथ ही कई रेस्तरां से सीधी बातचीत करके उनको हिस्सा लेने के लिए कहा गया. दिल्ली फूड फेस्टिवल में आपको मैक्सिको के खान-पान का एक स्टॉल दिखाई देगा. जिसमें वहां का कल्चर साफ नजर आएगा. आप यहां टाकोज, वेजिटेबल एंड चीज वील्स, सिनमन एंड चिली स्पाइस्ड ग्रिल्ड चिकन, रिफाइंड बींस सहित कई लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









