
देश से फरार हो सकते थे अल फलाह ग्रुप के चेयरपर्सन, कोर्ट में ED ने किए सनसनीखेज खुलासे
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच कर रही ईडी ने अल फलाह ग्रुप के चेयरपर्सन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया. जांच एजेंसी का दावा है कि यूनिवर्सिटी ने गलत मान्यता, फर्जी एक्रेडिटेशन और झूठे वादों के जरिए छात्रों से 415 करोड़ रुपए की बेईमानी से कमाई की है. उसके विदेश भागने की आशंका भी जताई गई है.
दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी की भूमिका सामने आने का बाद एनआईए और ईडी जांच कर रही है. इसके तहत ईडी ने मंगलवार देर रात अल फलाह ग्रुप के चेयरपर्सन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 दिन की ईडी की कस्टडी में भेज गया है. कोर्ट में जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि सिद्दीकी ने 415 करोड़ का घोटाला किया है. वो विदेश भागने के फिराक में थे.
प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में बताया कि जवाद अहमद सिद्दीकी के पास देश छोड़ने के स्पष्ट इरादे थे, क्योंकि उसके करीबी परिवार के कई सदस्य खाड़ी देशों में रहते हैं. उसके पास लगातार विदेश में छिपने का मौका था. जांच एजेंसी ने दावा किया कि उसकी भूमिका गंभीर आर्थिक अपराधों से जुड़ी है. वो जांच को प्रभावित कर सकता है, साक्ष्य छुपा सकता है या रिकॉर्ड नष्ट कर सकता है. इस गिरफ्तारी के पीछे अहम वजह अल फलाह ग्रुप का 415 करोड़ का घोटला है.
ईडी ने बताया कि अल फलाह ग्रुप, उसके ट्रस्ट, झूठे एक्रेडिटेशन और गलत रिकग्निशन के दावों के सहारे छात्रों और अभिभावकों से भारी भरकम फीस वसूली गई. अभी तक 415.10 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आ चुका है, जो इससे भी अधिक हो सकता है. इस ग्रुप से जुड़े यूनिवर्सिटी की भूमिका दिल्ली धमाके में सामने आई थी. यहां के तीन डॉक्टर एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल जुड़े हुए थे. इनमें से एक डॉ. उमर नबी ने ही लाल किले के पास धमाका किया था.
इसके बाद से ही जांच एजेंसियां अल फलाह यूनिवर्सिटी की जांच कर रही है. इस दौरान जवाद अहमद सिद्दीकी की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जो कि अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का फाउंडर और मैनेजिंग ट्रस्टी है. उसके निर्देश पर ही एडमिशन रजिस्टर, फीस लेजर, अकाउंट सिस्टम और आईटी डेटा को मैनेज किया जाता था. एजेंसी ने साफ आरोप लगाया कि सिद्दीकी रिकॉर्ड्स में छेड़छाड़ कर सकता है, सबूत नष्ट कर सकता है. इसी वजह से उसकी कस्टडी बेहद जरूरी है.
दिल्ली पुलिस की दो FIR को आधार बनाते हुए ईडी ने 14 नवंबर को एंटी मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया था. ईडी ने कहा कि अल फलाह यूनिवर्सिटी छात्रों को झूठ बोलकर दाखिला दिलवाती थी कि उसे UGC से मान्यता प्राप्त है और उसका NAAC एक्रेडिटेशन स्टेटस भी सत्यापित है. ईडी के अनुसार यह दोनों दावे बेबुनियाद पाए गए. UGC द्वारा फंडेड NAAC एक ऑटोनॉमस बॉडी है. देशभर की यूनिवर्सिटीज की विश्वसनीयता जांचती है. इसका गलत इस्तेमाल किया गया.
साल 1990 में शुरू हुआ अल फलाह ग्रुप देखते-देखते एक विशाल एजुकेशनल संस्थान बन गया, लेकिन उसकी असली वित्तीय स्थिति बेहद कमजोर है. ईडी ने कोर्ट को बताया कि संस्थान ने जितने एसेट्स और वेल्थ जमा किए हैं, वे किसी भी तरह यूनिवर्सिटी की डिक्लेयर्ड फाइनेंशियल हेल्थ से मेल नहीं खाते. दूसरी तरफ जवाद अहमद सिद्दीकी के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि उनके क्लाइंट को झूठे केस में फंसाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस की दोनों FIR मनगढ़ंत और तथ्यहीन हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









