
देश में स्पीड पकड़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 12 हजार से अधिक नए केस, 42 ने तोड़ा दम
AajTak
कोरोना ने एक बार फिर भारत में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12193 केस सामने आए हैं. इस दौरान 42 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ा है. कई राज्यों में यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ा है, जिसको लेकर एहतियात बरतने को कहा गया है. कई जगहों पर मॉस्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने को कहा गया है.
Corona in India: देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है. बीते कुछ दिनों से हर दिन दस हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. इसी के साथ मौतें भी बढ़ रही हैं. बीते 24 घंटे की बात करें तो 12 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं. इसी के साथ 42 लोगों की मौत भी हुई है. यह आंकड़ा डराने वाला है.
एक्सपर्ट पहले भी भविष्यवाणी कर चुके हैं कि मई में कोरोना मामले की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है. इसी के साथ रोजाना बढ़ती नए केसों की संख्या बेहद चिंताजनक है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज शनिवार को कहा कि भारत में 24 घंटे की अवधि में 12,193 ताजा कोविड केस दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 67,556 हो गई है. मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अपडेट आंकड़ों के अनुसार, कोविड के कारण मरने वालों की संख्या 42 है,
इसी के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 5,31,300 हो गया है. कोरोना से मौतों के दस मामले केरल से हैं. कोविड के कुल मामलों की संख्या 4,48,81,877 हो गई है.
यह भी पढ़ेंः देश में फिर से कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली हाईकोर्ट में मास्क पहनना अनिवार्य
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, एक्टिव मामलों की कुल संख्या कुल केसलोड का केवल 0.15% है, जबकि नेशनल कोविड रिकवरी रेट 98.66 प्रतिशत है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








