
देश में सुसाइड कर रहे छात्र, हैप्पीनेस क्लास के 'हैप्पी' बच्चे मेंटली फिट: दिल्ली CM
AajTak
हैप्पीनेस उत्सव के क्लोज़िंग कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 18 लाख बच्चे एक साथ हैप्पीनेस क्लास का लाभ उठा रहे हैं, इसका अच्छा वाइब्रेशन पूरी दिल्ली में फैल रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा, 'एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम से बच्चों को अब नौकरी की चिंता नहीं है, वे कॉन्फिडेंट हैं कि खुद का बिजनेस कर लेंगे.'
Delhi Government Happiness Program: दिल्ली सरकार का हैप्पीनेस उत्सव आज, 29 जुलाई 2022 को खत्म हो हो गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया समेत पंजाब के शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल त्यागराज स्टेडियम में आयोजित हुए समापन समारोह में मौजूद रहे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ढोल बजाकर सभी का जोश बढ़ाया. उन्होंने कहा देशभर में छात्र सुसाइड कर रहे हैं लेकिन दिल्ली में ऐसा मामला नहीं होगा, क्योंकि हैप्पीनेस क्लास से बच्चे मेंटली फिट हो रहे हैं.
हैप्पीनेस उत्सव के क्लोज़िंग कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हमने पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर ठीक किया, फिर शिक्षा ठीक किया. हमें 3 चीजें करनी हैं, बच्चों को पहले अच्छा इंसान बनाना है. बच्चे कट्टर देशभक्त होने चाहिए और तीसरा यह कि शिक्षा पूरी करने के बाद बच्चे के पास नौकरी हो. इन सबके लिए हमने हैप्पीनेस कोर्स शुरू किया कि बच्चे खुश रहें, अच्छा इंसान बनें'. उन्होंने बताया कि दिल्ली में 18 लाख बच्चे एकसाथ हैप्पीनेस क्लास का लाभ उठा रहे हैं, इसका अच्छा वाइब्रेशन पूरी दिल्ली में फैल रहा है. हम बजट का 25% शिक्षा में निवेश कर रहे हैं.
In Delhi, 18 lakh students attend the Happiness class. Many lives have been transformed, thanks to this course. Ensuring the students' happiness, and helping them discover their talents. We've been investing 25% of the budget in education: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/Amess60BJZ
नौकरी की चिंता नहीं, खुद का बिजनेस कर लेंगे बच्चे सीएम अरविंद केजरीवाल ने एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम के बारे में बात करते हुए कहा कि आज बच्चों पर इतना एकेडमिक प्रेशर है. लेकिन हमने जो एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम शुरू किया है, उसका भी बहुत अच्छा असर हो रहा है. बच्चों को अब नौकरी की चिंता नहीं है, वे कॉन्फिडेंट हैं कि खुद का बिजनेस कर लेंगे.
ये बच्चे ही बनेंगे दिल्ली के मुख्यंत्री और मंत्री उन्होंने कहा, 'अमेरिका के प्रेसिडेंट की पत्नी आधे घंटे के लिए दिल्ली का स्कूल देखने आई थीं और डेढ़ घंटे हैप्पीनेस का क्लास देखकर गईं. हम ऐसा काम करके जाएं कि जब जाएं तो हम हंस रहे हों और पूरी दुनिया रो रही हो, यह हैप्पीनेस क्लास सिखाती है. कल इन्हीं बच्चों से दिल्ली का मुख्यमंत्री, मंत्री निकलेंगे. हम ऐसे बच्चे तैयार करना चाहते हैं कि जो नफरत नहीं फैलाएं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










