
देश में वायु प्रदूषण की वजह से हर 23 सेकंड में जा रही एक जान, केजरीवाल बोले- दिल्ली में घटा पॉल्यूशन
AajTak
दिल्ली में वायु प्रदूषण के दिन घटे हैं. प्रदूषण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बनाए गए वीडियो में बताया गया है कि भारत में साल 2023 में वायु प्रदूषण की वजह से हर 23 सेकंड में एक जान जा रही है. जबकि साल 2050 तक वायु प्रदूषण की वजह से हर साल 1.5 मिलियन से ज़्यादा लोग जान गवाएंगे.
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा त्यागराज स्टेडियम में 'पर्यावरण सम्मेलन' का आयोजन किया गया. इस दौरान भविष्य का ज़िक्र करते हुए एक वीडियो दिखाया गया जिसमें भविष्य में हवा में खतरनाक प्रदूषण की वजह से ऑक्सीजन मास्क पहनने का ज़िक्र किया गया है.
वीडियो में परिवार ब्रेकफ़ास्ट करने के लिए बैठा हुआ है. बेटा और बेटी स्कूल ड्रेस में स्कूल जाने के लिए तैयार बैठे हुए हैं. घर से बाहर खेलने गए बेटे को मां ऑक्सीजन किट इस्तेमाल करने के लिए डांट रही है क्योंकि स्कूल जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन किट बेटा खेलने के दौरान खर्च कर चुका है. मां हाईटेक स्क्रीन का इस्तेमाल करते हुए ऑक्सीजन किट ऑर्डर करती है जो ड्रोन से डिलीवर होती है. इसके बाद वीडियो में बेटी बताती है कि इंडिया फुटबाल वर्ल्ड कप खेल रहा है. इंटरनेट स्पीड 4G से 10G तक पहुंच गई है लेकिन बाहर की हवा इतनी प्रदूषित है कि ऑक्सीजन किट पहने बिना खुली हवा में जाना संभव नहीं.
इस साल हर सेकंड में एक शख्स की जान जा रही
वीडियो के अंत में आंकड़े दिखाते हुए बताया गया है कि भारत में साल 2023 में वायु प्रदूषण की वजह से हर 23 सेकंड में एक जान जा रही है. जबकि साल 2050 तक वायु प्रदूषण की वजह से हर साल 1.5 मिलियन से ज़्यादा लोग जान गवाएंगे.
इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब विकास की बात करते हैं तो पेड़ काटे जाने, धूल मिट्टी उड़ने का ज़िक्र होता ही है. पूरे देश और दुनिया में प्रदूषण बढ़ा है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण कम हुआ है. दिल्ली में डेवलपमेंट की गति कम नहीं होने दी और प्रदूषण भी बढ़ने नहीं दिया. 2016 के मुक़ाबले 2022 में PM 10 और PM 2.5 में 30% कमी आई है. 2016 में प्रदूषण के खराब दिन 26 थे जबकि 2022 में खराब हवा वाले दिनों की संख्या घटकर 6 हुई है. 2016 में 109 दिन बहुत अच्छे थे, साफ आसमान और हवा थी, जबकि 2022 में साफ हवा वाले दिनों की संख्या बढ़कर 163 हो गई है.
दिल्ली इकलौता शहर, जहां पेड़ों की संख्या बढ़ी: अरविंद केजरीवाल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









