
देश में मॉनसून के आने से पहले ही बाढ़ में क्यों डूब गया असम? 27 जिलों में तबाही
AajTak
असम में एक बार फिर से बाढ़ आ गई है. वहां के 33 में से 27 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. 6 लाख से ज्यादा लोगों पर इसका असर पड़ रहा है. बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना को उतारना पड़ा है.
चाय के बागानों की खुशबू से महकने वाला राज्य असम फिर बाढ़ से जूझ रहा है. 33 में से 27 जिलों में हालात खराब हैं. 6.62 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. एक की मौत भी हो चुकी है. असम को बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले चार दिन यहां भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है.
असम की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, राज्य के 27 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. 1,400 से ज्यादा गांवों में लोग परेशानी में हैं. लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना को भी लगाया गया है. बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 125 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.
असम में बाढ़ से ये हालत तब है, जब मॉनसून ने देश में दस्तक भी नहीं दी है. असम में बाढ़ की ये पहली लहर है. पहले तो ऐसा होता था कि असम में 4-5 साल में एकाध बार बाढ़ आती थी, लेकिन अब हर साल ही यहां 3 से 4 बार बाढ़ आ रही हैं. असम में इतनी बाढ़ क्यों आती है? ये समझने से पहले यहां कि जियोग्राफी पर नजर डालना जरूरी है.
असम देश का ऐसा राज्य है जो पूरी तरह से नदी घाटी में बसा हुआ है. यहां का कुल एरिया 78 हजार 438 वर्ग किमी का है. इसका 56 हजार 194 वर्ग किमी एरिया ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी में बसा है तो बाकी का बचा 22 हजार 244 वर्ग किमी का हिस्सा बराक नदी की घाटी में.
इतना ही नहीं, राष्ट्रीय बाढ़ आयोग के अनुसार असम का 31 हजार 500 वर्ग किमी का इलाका बाढ़ प्रभावित है. यानी, असम का जितना एरिया है, उसका 39.58% हिस्सा बाढ़ प्रभावित है. कुल मिलाकर देश में जितने बाढ़ प्रभावित इलाके हैं, उनमें से करीब 10 फीसदी असम में हैं.
असम में दो प्रमुख नदियां हैं. पहली है ब्रह्मपुत्र और दूसरी है बराक. इन दो के अलावा 48 छोटी-छोटी और सहायक नदियां भी हैं. इस वजह से यहां बाढ़ का खतरा ज्यादा है. थोड़ी सी बारिश से भी यहां बाढ़ के हालात बन जाते हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







