
देश में पहली बार इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी हिंदी में, IIT-BHU करने जा रहा है शुरुआत
AajTak
BTech in Hindi: पिछले साल ही शिक्षा मंत्रालय की ओर IIT की पढ़ाई हिंदी भाषा करने पर विचार हुआ था और फिर इसको लेकर तैयारी करने के लिए IIT-BHU को भी कहा गया था. हालांकि कोराना काल के चलते यह नई योजना बीच में रुक गई थी.
BTech in Hindi: अक्सर हिंदी भाषीय क्षेत्र या हिंदी माध्यम से पढ़े छात्रों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई अंग्रेजी में होने से दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब यह बीते दिनों की बात होगी. IIT-BHU देश का पहला ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज होने जा रहा है जो BTech की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम के बजाए हिंदी में कराने जा रहा है. इसकी जानकारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) में आयोजित हिन्दी पखवाड़ा के उद्घाटन में संस्थान के निदेशक और राजभाषा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने दी है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










