
'देश में पहला सम्मेलन आजादी से पहले...' G20 से पहले जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने कहा कि देश में सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पुराना किला में एक बड़े पंडल में सार्वजनिक रूप से हुआ था. इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूएसएसआर, ब्रिटेन और संयु्क्त राष्ट्र ने हिस्सा लिया था. इस सम्मेलन के समापन पर महात्मा गांधी ने संबोधित किया था और उनका यह संबोधन यूट्यूब पर भी उपलब्ध है.
G20 समिट से एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम नरेश ने कहा कि देश में पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आजादी से पहले हुआ था. यह सम्मेलन 23 मार्च से दो अप्रैल 1947 के बीच हुआ था. इसे एशियन रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के तौर पर जाना जाता है. इस पर कई किताबें भी लिखी गई हैं जिनमें 28 देशों ने हिस्सा लिया था.
जयराम रमेश ने कहा कि सिर्फ विदेश मंत्री ही इसके महत्व और प्रभाव को समझ सकते हैं फिर बेशक आज वह इसे सिरे से खारिज कर दें. यह सम्मेलन पुराना किला में एक बड़े पंडल में सार्वजनिक रूप से हुआ था. इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूएसएसआर, ब्रिटेन और संयु्क्त राष्ट्र ने हिस्सा लिया था. इस सम्मेलन के समापन पर महात्मा गांधी ने संबोधित किया था और उनका यह संबोधन यूट्यूब पर भी उपलब्ध है.
कांग्रेस ने इससे पहले केंद्र सरकार पर G20 बैठक का इस्तेमाल कर चुनावी प्रचार करने का आरोप लगाया था. कांग्रेस ने कहा था कि सरकार असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है. G20 में रूस और चीन के राष्ट्रपति के भी भारत नहीं आने पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा था कि इस पर विदेस मंत्री जयशंकर को जवाबू देना चाहिए. बता दें कि नौ और दस सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.
G20 में कितने देश शामिल
बता दें कि G20 में 19 व्यक्तिगत देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं. ये देश हैं ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका. इसी के साथ, जी 20 के सदस्य देश, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







