
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी
AajTak
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है.
भारत में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को देश में 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से देश के सभी राज्यों को पत्र लिखा है. पत्र में कोरोना के नियमों का पालन कराने और टेस्टिंग व ट्रेसिंग करने के लिए भी कहा है. गुरुवार को कोरोना के 7240 मामलों में से 81 फीसदी मामले सिर्फ चार राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और कर्नाटक में मिले थे.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखी चिट्ठी
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लिखा कि पिछले 2 हफ्तों में COVID19 मामलों में तेजी देखी गई है. राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए और महामारी की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जो काम अब तक किए गए हैं उन्हें जारी रखना चाहिए.
महाराष्ट्र में आज 2813 नए केस
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 2813 नए केस मिले हैं. इनमें से 1702 मामले केवल मुंबई में ही मिले हैं. इसके साथ ही एक संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है. मुंबई में 10 दिनों में कोरोना के मामलों में 5 गुना वृद्धि हुई है. इस दौरान 1047 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इस समय राज्य में 11,571 एक्टिव केस हैं. राज्य में अब तक जितने कोरोना के टेस्ट किए गए हैं, उनमें से 9.73 फीसदी लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए.
महाराष्ट्र में मिले थे ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट्स

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










