
देश मना रहा 77वां स्वतंत्रता दिवस, लालकिले से पीएम मोदी कर सकते हैं बड़े ऐलान
AajTak
15 अगस्त को देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस अवसर पर लाल किले की सुरक्षा चाकचौबंद रहेगी. पूरा राष्ट्र मंगलवार को पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. पीएम मोदी 2014 के बाद से इस प्लेटफॉर्म का बखूबी इस्तेमाल करते रहे हैं. उन्होंने मौजूदा योजनाओं की उपलब्धियां गिनाने से लेकर आगामी योजनाओं का खाका तैयार करने तक इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. यह पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 10वां संबोधन होगा. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहा यह संबोधन कई मायनों में बहुत खास हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने से लेकर कई प्रमुख योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं.
पूरा राष्ट्र मंगलवार को पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. पीएम मोदी 2014 के बाद से इस प्लेटफॉर्म का बखूबी इस्तेमाल करते रहे हैं. उन्होंने मौजूदा योजनाओं की उपलब्धियां गिनाने से लेकर आगामी योजनाओं का खाका तैयार करने तक इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है.
पीएम मोदी के संबोधन से क्या हैं उम्मीदें?
प्रधानमंत्री मोदी के पहले के संबोधनों में भारत के लगातार बढ़ रहे वैश्विक प्रभुत्व की झलक देखने को मिलती रही है. 2014 में पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन में 'स्वच्छ भारत अभियान' और 'जन धन योजना' जैसे कार्यक्रम पेश करने से लेकर 2022 में 'पंच प्राण' लक्ष्य की घोषणा तक का आह्वान किया गया था.
इस दौरान पीएम मोदी ने जमीनी मुद्दों से निपटने से लेकर गति शक्ति पहल के जरिए 100 लाख करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को पेश किया. लेकिन इस बार लोगों को पीएम मोदी की ओर से कुछ बड़ा ऐलान किए जाने की उम्मीद है.
ऐसी पूरी संभावना है कि प्रधानमंत्री साल 2014 के बाद से विभिन्न सेक्टर्स में हुए विकास की रूपरेखा सामने रख सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार के संबोधन में राजनीतिक संदेश खोजने की कोशिश की जाएगी. दरअसल पीएम मोदी स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधनों में विपक्षी दलों पर किसी भी तरह के प्रत्यक्ष राजनीतिक हमले से बचते हैं. लेकिन वे आमतौर पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विपक्ष को घेरते नजर आते हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








