
देश भर में दंगों की बड़ी साजिश? देखें विभिन्न राज्यों में हुईं हिंसक घटनाओं की क्रोनोलॉजी
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों में अचानक हुए दंगे के पीछे नफरती टूलकिट आपको नजर आएगी. फसाद की सभी वारदातों को एक टाइमलाइन पर रखने पर पता चलता है कि ये संयोग नहीं बल्कि राष्ट्रव्यापी प्रयोग है. 2 अप्रैल-नव संवत्सर के उत्सव के रंग में भंग तब पड़ा जब राजस्थान का करौली दंगों से कराह उठा. साम्प्रदायिक दंगों की जिस चिंगारी ने करौली में कोहराम मचाया, उसी नफरती चिंगारी ने 10 अप्रैल यानी राम-नवमी के दिन 6 राज्यों को साम्प्रदायिक दंगों की आग में झुलसा दिया. 10 अप्रैल को मध्यप्रदेश के खरगौन और बड़वानी में दंगा हुआ. 10 अप्रैल को ही गुजरात का हिम्मतनगर, खंबाट और द्वारका साम्प्रदायिक फसाद का केंद्र बन गया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









