
'देश बदनाम हो रहा है, जिम्मेदार कौन?' दिल्ली में दो विदेशी कोच समेत 6 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा तो BJP नेता ने उठाए सवाल
AajTak
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान बड़ा हादसा टल गया. केन्या और जापान के दो विदेशी कोच पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. घटना के बाद सरकार और नगर निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है.
दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में दो विदेशी कोच पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. वहीं चार सुरक्षाकर्मियों को भी काटकर घायल कर दिया. वे घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इसके बाद नगर निगम एक्टिव हो गया है और जगह-जगह से आवारा कुत्ते पकड़े जा रहे हैं. बीजेपी के एक नेता ने डॉग अटैक की घटना का विरोध किया है.
बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा, "यह देश की साख पर धब्बा है. क्या सुप्रीम कोर्ट के जज, जिन्होंने कुत्तों को सड़कों पर खुला छोड़ने का आदेश दिया था, अब इसकी जिम्मेदारी लेंगे? देश बदनाम हो रहा है, जिम्मेदार कौन?"
पहली घटना में केन्या के कोच डेनिस मरागिया पर प्रतियोगिता एरिना के पास कुत्ते ने हमला किया, जिससे उनके पैर में गहरा जख्म हो गया और खून निकलने लगा. थोड़ी देर बाद, जापान की कोच मेइको ओकुमात्सु को भी वॉर्म-अप ट्रैक के पास ट्रेनिंग सत्र के दौरान कुत्ते ने काट लिया.
यह भी पढ़ें: झांसी: मेडिकल कॉलेज में प्रीमेच्योर नवजात का सिर कुत्तों ने मुंह में दबाकर सड़क पर फेंका, शरीर गायब
दोनों कोच को तुरंत स्टेडियम के मेडिकल रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दोनों की हालत अब स्थिर है.
स्टेडियम के आसपास पकड़े जा रहे कुत्ते

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









