
देश छोड़कर चीन की कोरोना वैक्सीन लगवाने नेपाल क्यों जा रहे लोग? ये है जवाब
AajTak
नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक अस्पताल कर्मचारी टीके के लिए खड़े लोगों के हाथों में सूटकेस देखकर चौंक गए. जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने ऐसे लोगों को पहचान पत्र दिखाने को कहा जिसके बाद ऐसे लोगों ने भारतीय पासपोर्ट दिखाया. जब वहां कर्मचारियों ने वैक्सीन लगाने से मना किया तो कथित तौर पर ऐसे लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए.
कोरोना ने पूरे देश में कोहराम मच रखा है और संक्रमण के लाखों केस हर दिन सामने आ रहे हैं. ऐसे में सरकार वैक्सीनेशन में तेजी लाने की कोशिश कर रही है. हालांकि कुछ लोग भारत में वैक्सीनेशन कराने की जगह नेपाल जाकर वहां चीनी वैक्सीन लगवा रहे हैं. ऐसा वो क्यों कर रहे हैं ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते बुधवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक अस्पताल कर्मचारी टीके के लिए खड़े लोगों के हाथों में सूटकेस देखकर चौंक गए. जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने ऐसे लोगों को पहचान पत्र दिखाने को कहा जिसके बाद ऐसे लोगों ने भारतीय पासपोर्ट दिखाया. जब वहां कर्मचारियों ने वैक्सीन लगाने से मना किया तो कथित तौर पर ऐसे लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए. सूटकेस लेकर भारत छोड़कर वो वहां वैक्सीन लेने क्यों पहुंचे थे जब इसका राज खुला तो अस्पताल प्रबंधन को भी झटका लग गया. दरअसल चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर चीन में प्रवेश को लेकर जो प्रावधान बनाया है उसमें बताया गया है कि चीन के लिए सिर्फ उन्हीं लोगों को वीजा दिया जाएगा जो चीन में बनी वैक्सीन लगवाएंगे. इसलिए ऐसे भारतीय वहां चीनी वैक्सीन लेने पहुंच गए जो कारोबार या किसी अन्य काम के लिए वहां जाना चाहते हैं. भारत में चीनी वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










