
'देश को आप पर गर्व है...' Mohammed Shami के जादू के दीवाने हुए लोग, देखिए क्या बोले?
AajTak
World Cup 2023 Mohammed Shami: सोशल मीडिया से लेकर गली नुक्कड़ तक, हर तरफ मोहम्मद शमी की चर्चा हो रही है. उनकी शानदार परफॉर्मेंस से पूरा देश गर्व से फूला नहीं समा रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का मुकाबला हुआ. भारत ने सामने वाली टीम को 398 रनों का लक्ष्य दिया. लेकिन न्यूजीलैंड 327 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. भारत की इस मैच में जीत का सबसे बड़ा श्रेय मोहम्मद शमी को जाता है. जिन्होंने पूरे 7 विकेट झटके. उनका जादू ऐसा चला कि लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था. जब शमी ने 29वें ओवर में केन विलियम्सन का कैच टपकाया, तो लोगों ने अपने दांतों तले उंगलियां दबा लीं. ओटीटी पर मैच देख रहे 5.3 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगने लगा कि शायद भारत वर्ल्ड कप से दूर जा रहा है.
इसके अलावा केन विलियम्सन और डेरेल मिचेल भी धड़ाधड़ रन बना रहे थे. लगातार 9 मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए ये मैच मुश्किल होता जा रहा था. 32वें ओवर तक न्यूजीलैंड अच्छे खासे रन बना चुका था. भारत ने इस ओवर तक 226 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड 219 रन बना चुका था. लेकिन इसके बाद बाजी पलटने लगी. गेम भारत की तरफ झुक गया. मोहम्मद शमी ने केन विलियम्सन को चलता करने के बाद टॉम लैथम को भी लौटा दिया.
न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर्स को आउट करने वाले शमी की रफ्तार आगे भी बढ़ती रही. उन्होंने फिर डेरेन मिचेल को आउट किया. इसके बाद दो और विकेट लिए. लोग सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया रिएक्शन देख लेते हैं. रोशन राय नाम के यूजर का कहना है, 'अगर आज शमी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं मिला, तो मेरा इसका फैसला करने वाले पैनल के फैसले पर से हमेशा के लिए विश्वास उठ जाएगा. मोहम्मद शमी सेमीफाइनल की रात स्टार रहे, उनके बारे में कोहली और अय्यर से ज्यादा चर्चा होनी चाहिए, उन्होंने हमें 12 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने में मदद की है.'
यूजर दीपिका लिखती हैं, 'जब आपको खुद से प्यार हो जाता है, तो पूरी दुनिया आपके लिए चीयर्स करती है. चाहे आप जिंदगी में कितना भी गिर जाओ, याद रखो केवल आप खुद ही अपने आपको उठा सकते हैं. चमकते रहो, उभरते रहो शमी.'
सतपुरुष नामक यूजर कहते हैं, 'शमी के बिना विलियम्सन न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप फाइनल में ले जाते. पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा, 498ए, भरण-पोषण आदि के झूठे मुकदमों से प्रताड़ित शमी ने आज भारत को बचाया है. इससे पता चलता है कि एक व्यक्ति तमाम सामाजिक उत्पीड़न के बाद भी मजबूती से खड़ा रह सकता है और मुकाबला कर सकता है.'
वटइफ एडिट्स नाम के अकाउंट से लिखा गया है, 'मेरे जीवन के इस हिस्से का नाम खुशी है. शमी भाई, धन्यवाद विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभम गिल, रोहित शर्मा और टीम इंडिया. हमने सफलतापूर्वक बदला लिया.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










