
देश के 60 एयरपोर्ट पर अब निजी सुरक्षा गार्ड्स की होगी तैनाती, खर्चे कम करने में जुटी सरकार
AajTak
केंद्र सरकार अपने खर्चों को कम करने पर लगातार काम कर रही है. इसके तहत उसने फैसला लिया है कि देश के 60 एयरपोर्ट्स पर अब सीआईएसएफ के जवान तैनात नहीं किए जाएंगे. उनकी जगह निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे. सीआईएसएफ के जवानों को दूसरे एयरपोर्ट्स पर तैनात किया जाएगा. इस बदलाव के पीछे सरकार का तर्क है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सुरक्षा में आ रहे खर्च को कम किया जा सके.
देश के 60 एयरपोर्ट्स में अब सीआईएसएफ की जगह निजी सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया जाएगा. इस योजना के तहत एजेंसियों के सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती नॉन-कोर डयूटी पोस्ट पर की जाएगी. इन हवाई अड्डों पर निजी एजेंसी के करीब 1,924 गार्ड तैनात किए जाएंगे.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एएआई (AAI) के अनुसार, इस निर्णय से सुरक्षा व्यय में कमी आएगी और सीआईएसएफ कर्मियों को दूसरे हवाई अड्डों पर तैनात किया जा सकता है जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. इससे नए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के संचालन में और मदद मिलेगी.
AAI ने 45 हवाई अड्डों पर नॉन कोर पदों के लिए सुरक्षा एजेंसियों के महानिदेशालय से 581 सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त किया है. इन सुरक्षा कर्मियों को चयनित हवाई अड्डों पर विमानन सुरक्षा (एवीएसईसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद तैनात किया जाएगा.
आज की तारीख में 16 हवाई अड्डों के लिए 161 डीजीआर कर्मी विमानन सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. उन्हें 24 सितंबर से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तैनात कर दिया जाएगा. कोलकाता हवाई अड्डे पर विमानन सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 9 सितंबर से पहले से ही 74 डीजीआर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. शेष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










