
देश के तीन बेस्ट टूरिज्म विलेज में ओरछा का लाड़पुरा गांव का चयन, UNWTO अवार्ड में नामांकित
AajTak
धर्म-संस्कृति और पुरातन सभ्यता से लबरेज विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा के लाड़पुरा खास गांव को UNWTO (युनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन) ने बेस्ट टूरिज्म विलेज के लिए नामांकित किया है. पूरे देश से मात्र 3 गांवों का इसमें चयन हुआ है जिसमें मेघालय का कांगतोंग गांव, तेलंगाना का पॉचम्पेली गांव और मध्य प्रदेश के ओरछा का लाड़पुरा खास गांव शामिल है. गांव को वेस्ट टूरिज्म विलेज में नामांकित होने से गांव के लोग काफी खुश हैं.
धर्म-संस्कृति और पुरातन सभ्यता से लबरेज विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी ओरछा के लाड़पुरा खास गांव को UNWTO (युनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन) ने बेस्ट टूरिज्म विलेज के लिए नामांकित किया है. पूरे देश से मात्र 3 गांवों का इसमें चयन हुआ है, जिसमें मेघालय का कांगतोंग गांव, तेलंगाना का पॉचम्पेली गांव और मध्य प्रदेश के ओरछा का लाड़पुरा खास गांव शामिल है. गांव को वेस्ट टूरिज्म विलेज में नामांकित होने से गांव के लोग काफी खुश हैं. मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल ओरछा का लाड़पुरा खास गांव इन दिनों देश नहीं बल्कि दुनिया में सुर्खियों में है. कारण है UNWTO की सूची में भारत देश के 3 सबसे खूबसूरत गांवों की सूची में नामांकित होना प्रदेश के इस पर्यटन ग्राम को मिली इस उपलब्धि के बाद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से लेकर हर आम और खास इस उपलब्धि से उत्साहित है. निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित यह गांव कैसे एक आम गांव से खास बन गया. उसके पीछे यहां के ग्रामीणों से लेकर पर्यटन विभाग ने कितनी मेहनत की, उसे जानने के लिए आजतक की टीम जब गांव पहुंची तो लाड़पुरा खास में विलेज होम स्टे संचालित करने वाली उमा पाठक संघर्ष से लेकर गांव की सफलता की कहानी सुनाती हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










