
देश की सबसे सस्ती हाइब्रिड SUV पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट, जानिए मार्केट में राइवल्स
ABP News
अगर आप नई कार खरीदने की सेच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. Maruti Suzuki Victoris पर फरवरी 2026 में भारी छूट मिल रही है. आइए इसके ऑफर ,डिस्काउंट और राइवल्स पर नजर डालते हैं.
मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम SUV Victoris पर फरवरी 2026 में अब तक का सबसे बड़ा मंथली बेनिफिट पैकेज पेश किया है. इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कुल मिलाकर 78,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब मिड-साइज सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है और कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग रणनीति अपना रही हैं. हालांकि यह पूरी रकम सीधी कैश छूट के रूप में नहीं दी जा रही है, बल्कि अलग-अलग बेनिफिट्स में बांटी गई है. फिर भी, लॉन्च के बाद से Victoris पर यह सबसे आकर्षक डील मानी जा रही है, खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए जो वैल्यू-फॉर-मनी कार की तलाश में हैं.
ये भी पढ़ें:-
Creta को टक्कर देने वाली Tata Sierra पर टूट पड़े ग्राहक, 1 लाख से ज्यादा बुकिंग के बाद बढ़ा प्रोडक्शन













