
देश का पहला C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लेने स्पेन जाएंगे IAF चीफ, जानें- क्या हैं इस विमान की खासियतें
AajTak
भारतीय वायुसेना के लिए 56 सी-295 विमानों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय और स्पेन के एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने लगभग 2 साल पहले समझौता किया था. C-295MW विमान हाई-टेक्नोलॉजी से युक्त करीब 10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान है, जो IAF के पुराने एवरो विमान की जगह लेगा.
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भारत के लिए Airbus द्वारा बनाए गए पहले C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को लेने सोमवार को स्पेन जाएंगे. रक्षा अधिकारियों ने आजतक को बताया कि वायुसेना प्रमुख सेविले में एयरबस सुविधा के लिए पहला C-295 परिवहन विमान प्राप्त करेंगे.
रक्षा मंत्री द्वारा इसे औपचारिक रूप से वायु सेना में शामिल किया जाएगा. यह विमान पूरी तरह से सैनिकों के साथ लंबी दूरी तय करने में सक्षम है और छोटी हवाई पट्टियों पर भी उतर सकता है.
भारतीय वायुसेना के लिए 56 सी-295 विमानों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय और स्पेन के एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने लगभग 2 साल पहले समझौता किया था. C-295MW विमान हाई-टेक्नोलॉजी से युक्त करीब 10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान है, जो IAF के पुराने एवरो विमान की जगह लेगा. विमान में क्विक रेस्पॉन्स, सैनिकों और कार्गो को पैरा ड्रॉप करने के लिए पीछे की तरफ रैंप गेट है.
कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के 48 महीनों के भीतर स्पेन से 16 विमान फ्लाईअवे स्थिति में वितरित किए जाएंगे. साथ ही कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के 10 साल के भीतर टाटा कंसोर्टियम द्वारा भारत में 40 विमानों का निर्माण किया जाएगा. यह ऐसा पहला प्रोजेक्ट है जिसमें एक निजी कंपनी द्वारा भारत में सैन्य विमान का निर्माण किया जाएगा. सभी 56 विमानों में स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट लगाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट भारत में एयरोस्पेस ईकोसिस्टम को बढ़ावा देगा, इसमें देशभर में फैले कई MSME विमान के हिस्सों के निर्माण में शामिल होगा. यह कार्यक्रम सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को बढ़ावा देगा.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







