
देशभर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें
AajTak
जन्माष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई. श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों (नागरिकों के संदर्भ में) के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है. जय श्रीकृष्ण."
देशभर में गुरुवार को धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई. देश के कई हिस्से से जन्माष्टमी की खूबसूरत तस्वीरें आईं. जन्माष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम दिखा. कृष्ण रूप में सजे बच्चों को सीएम योगी ने दुलार किया. मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम योगी ने कृष्ण रूप धारण किए हुए बच्चों को गोद में लेकर दुलारा और उपहार दिए. गोरखपुर के कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में सांसद रवि किशन भी शामिल हुए.
भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के मंदिरों में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी तो दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे. मुंबई में दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया.
जन्माष्टमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई. श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर मेरे सभी परिवारजनों (नागरिकों के संदर्भ में) के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही कामना है. जय श्रीकृष्ण."
इस अवसर पर देर रात तक मंदिरों से लेकर घरों तक हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की... के जयकारे गूंजते रहे. पूजन के साथ ही लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया. छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण बनकर मंदिरों में पहुंचे.
मथुरा में वैदिक मंत्रोच्चार, शंख और घंटे की ध्वनि के बीच हजारों भक्त तीन प्रमुख मंदिरों में भगवान कृष्ण के 'अभिषेक समारोह' (भगवान को स्नान कराना) के साक्षी बने. पंजाब और हरियाणा में भी जन्माष्टमी पारंपरिक उत्साह और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में दर्शन किया. इसके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए. रांची में जन्माष्टमी समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए. श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली के बिड़ला मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







