
देशभर में ट्रक और टैंकर के चक्के जाम, गड़बड़ा गई सप्लाई चेन और बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की किल्लत
AajTak
देशभर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप पड़ गया है. ट्रक, बस चालकों ने हाईवे पर वाहन खड़े कर दिए हैं. हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ कई राज्यों में यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023 में हिट-एंड-रन मामलों में 10 साल की जेल की सजा और 7 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है. इसी कानून में बदलाव के बाद ड्राइवरों ने विरोध तेज कर दिया है.
हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव के बाद ट्रांसपोर्ट एसोशिएन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. देशभर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप पड़ गया है. ड्राइवरों ने ट्रक, टैंकर और बसों को सड़क पर छोड़ दिया है और बेमियादी हड़ताल में शामिल हो गए हैं. ये प्रदर्शन तेजी पकड़ता जा रहा है. यानी हड़ताल करने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल की संख्या बढ़ती जा रही है. अगर कुछ दिनों तक यही हाल रहा तो पूरे देश में ना सिर्फ सप्लाई चेन ठप हो जाएगी, बल्कि फ्यूल की किल्लत भी नागरिकों की मुसीबत बढ़ाएगी.
देश में ट्रक एसोएिशन की यह हड़ताल आम चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले हो रही है. ऐसे में राजनीतिक माहौल भी गरमाने की संभावना बढ़ गई है. नए कानून का देशभर में जगह-जगह विरोध देखने को मिल रहा है. हड़ताल का मंगलवार को दूसरा दिन है. दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में हड़ताल ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि ड्राइवर अपनी इच्छा से हड़ताल पर हैं.
'देश में 30 लाख से ज्यादा ट्रकों के चक्का जाम'
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि देश में 95 लाख ट्रक-टैंकर हैं. इनमें से 30 लाख से ज्यादा ट्रक-टैंकर की सेवाएं ठप हो गई हैं. इसी वजह से पूरा सिस्टम प्रभावित हुआ है. ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हड़ताल को लेकर मंगलवार को एक बैठक में फैसला लेगा.
'पेट्रोल पंपों पर ताले डालने की नौबत'
वहीं, इस हड़ताल के बाद कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर ताले डलने की नौबत आ गई है. भोपाल समेत अन्य शहरों में कई पेट्रोल पंपों पर फ्यूल का संकट है. वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. हर कोई अपने वाहनों का टैंक फुल करवाना चाहता है. यहां कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









