
'देशभर ने कांग्रेस की चड्डी हटा दी': कर्नाटक से BJP सांसद रमेश जिगाजिनागी
AajTak
BJP सांसद रमेश जिगाजिनागी ने कहा कि देशभर के लोगों ने कांग्रेस की चड्डी हटा दी है, इसी तरह कर्नाटक के लोग भी आगामी चुनाव में कांग्रेस की चड्डी हटा देंगे.
कर्नाटक में चड्डी विवाद की वजह से बीजेपी बनाम कांग्रेस में बयानबाजी तेज हो गई है. जबसे शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के घर के बाहर खाकी निकर (शॉर्ट्स) जलाकर प्रदर्शन किया गया है, बीजेपी लगातार हमलावर है. अब बीजेपी के सांसद रमेश जिगाजिनागी का बयान आया है. उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने कांग्रेस की चड्डी हटा दी है.
रमेश जिगाजिनागी ने कहा कि देशभर के लोगों ने कांग्रेस की चड्डी हटा दी है, इसी तरह कर्नाटक के लोग भी आगामी चुनाव में कांग्रेस की चड्डी हटा देंगे. यही कारण है कि कांग्रेस नेता बार-बार चड्डी के बारे में बात कर रहे हैं. आपको केवल चड्डी क्यों दिखाई देती है? है ना? कुछ और देखें.
मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन के बाद बढ़ा विवाद
दरअसल, कर्नाटक में स्कूली पाठ्यपुस्तकों के कथित ‘भगवाकरण’ को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है. एक दिन पहले कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने कर्नाटक सरकार में मंत्री बीसी नागेश के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. उनकी तरफ से खाकी निकर (शॉर्ट्स) जलाकर मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.
कांग्रेस चीप स्टंट पर उतर आई है: मंत्री
वहीं, शिक्षा मंत्री का कहना है कि NSUI के कुछ कार्यकर्ता उनके घर में घुस गए थे. उन्होंने वहां पर एक कपड़े में आग भी लगा दी. ये सब उस समय किया गया जब घर में उनका बेटा अकेले था. बीसी नागेश ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि चड्डी जलाने जैसे चीप स्टंट पर कांग्रेस उतर आई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








