
देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, डिप्टी CM बनने पर राजी हुए शिवसेना प्रमुख!
AajTak
बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी को पर्यवेक्षक बनाकर महाराष्ट्र भेजा है. ये दोनों कल नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लगेगी.
महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस और महायुति में खींचतान के बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार शाम मुंबई में वर्षा बंगले पर शिवसेना प्रमुख और केयरटेकर सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. सरकार गठन पर गतिरोध शुरू होने के बाद से फडणवीस और शिंदे के बीच यह पहली मुलाकात है. सूत्रों की मानें तो शिंदे ने उपमुख्यमंत्री के रूप में नई सरकार में शामिल होने पर हामी भर दी है. महायुति की नई सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इस सस्पेंस से अगले 24 घंटे के अंदर पर्दा उठ जाएगा.
बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी को पर्यवेक्षक बनाकर महाराष्ट्र भेजा है. ये दोनों कल नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें विधायक दल के नेता के नाम पर मुहर लगेगी. पूरी उम्मीद है कि कल दोपहर तक नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाए, क्योंकि 5 दिसंबर को नई सरकार का मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है.
मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ
सूत्रों ने आजतक से कहा कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. एकनाथ शिंदे 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में एक हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह में फडणवीस और राकांपा नेता अजित पवार के साथ शपथ लेंगे. दो साल तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में महायुति सरकार का नेतृत्व करने वाले शिवसेना प्रमुख कथित तौर पर नई सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका स्वीकार करने के लिए अनिच्छुक थे. लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने डिप्टी सीएम बनने पर सहमति जताई.
शपथ ग्रहण के बाद महायुति गठबंधन के तीन सहयोगियों- बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच कैबिनेट पदों और विभागों का आवंटन होने की उम्मीद है. इस घटनाक्रम के बाद, शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि महायुति गठबंधन में सब कुछ ठीक है और शपथ ग्रहण पहले से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा. शिरसाट ने कहा, 'तीनों नेताओं ने बैठकर बात की है. महायुति में कोई भ्रम नहीं है.'
संभावित कैबिनेट का स्वरूप कुछ ऐसा होगा

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










