
देर रात बेडरूम में आकर मां करती थी ऐसी हरकत, कैमरे में हुआ रिकॉर्ड!
AajTak
एक लड़की के साथ अजीबोगरीब घटना हो रही थी. उसे लग रहा था, नींद में रहने के दौरान उसके कमरे में भूत आ रहा है. सच्चाई का पता लगाने के लिए उसने कैमरा लगाया. लड़की ने रिकॉर्ड हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.
एक लड़की साउंड रिकॉर्डिंग मशीन को ऑन कर के सोती है. ताकि वो अपने खर्राटे सुन सके. लेकिन वो जब रिकॉर्डिंग सुनती है तो उसमें से अजीबोगरीब आवाज सुनाई देती है. लड़की को लगता है कि कमरे में भूत है. सच्चाई का पता लगाने के लिए वो कमरे में कैमरा लगवा लेती है. बाद में जब वो रिकॉर्ड हुआ वीडियो देखती है तो हैरान रह जाती है.
लड़की ने इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं. उसे पहले लगता था कि उसके कमरे में भूत है. जिसके बाद उसने मोशन डिटेक्ट करने वाला कैमरा लगवाया.
लड़की ने इसके बारे में एक टिकटॉक वीडियो में डिटेल में बताया. वीडियो में वो सो रही थी. तभी अचानक उसके पास एक महिला खड़ी दिखती है. वो कुछ डरावनी बातें बोल रही है.
टिकटॉक वीडियो में वह बताती है- मैंने एक ऐप डाउलोड किया था ताकि मुझे पता चल सके कि मैं नींद के दौरान खर्राटे लेती हूं या नहीं? और मैं उसे सुन सकूं. लेकिन उस मशीन से मुझे एक डरावनी आवाज सुनाई देती थी. जिसमें कहा जाता था कि वो मेरी मौत चाहती है. मुझे लगा कि मेरे कमरे में भूत है. लेकिन वो मेरे बॉयफ्रेड की मां निकली. मेरे पास आकर वह ये सारी डरावनी बातें करती थी.
10 लाख लोगों ने देखा वीडियो
टिकटॉक पर लड़की का ये वीडियो वायरल हो गया. इसपर उसे 10 लाख से ज्यादा लाइक और हजारों कमेंट मिले हैं. इसके बाद लड़की ने एक दूसरा वीडियो बनाया और उसमें इस बारे में डिटेल में बताया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










