
देख रहा था न्यूज चैनल, बदल रहा था लोकेशन, मोबाइल भी ऑफ... पुलिस पूछताछ में खुलासे कर रहा सैफ का हमलावर
AajTak
आरोपी मोहम्मद आलियान को फिलहाल खार पुलिस थाने में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. उसे आज बांद्रा लाकर पूछताछ की जाएगी. पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड मांगेगी. वह ठाणे के एक बार में काम करता था.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर उन पर हमला करने वाले आरोपी को आखिरकार मुंबई पुलिस में 72 घंटे बाद, शनिवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद आलियान उर्फ विजय दास (BJ) को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के करीब बने लेबर कैंप के पास की झाड़ियों से पकड़ा. आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. उसी ने 15 जनवरी की देर रात सतगुरु शरण बिल्डिंग के 11वें और 12वें फ्लोर पर स्थित सैफ अली खान के घर में चोरी की नीयत से घुसपैठ की थी. सैफ से आमना-सामना होने पर उसने अभिनेता पर चाकू से कई बार हमला किया था, जिसमें उन्हें पीठ, गर्दन और हाथ पर चोटें आई थीं.
मुंबई पुलिस की जोन 6, जोन 9, और ठाणे की कसारवाड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मोहम्मद आलियान को फिलहाल खार पुलिस थाने में रखा गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. उसे आज बांद्रा लाकर पूछताछ की जाएगी. पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड मांगेगी. वह ठाणे के एक बार में काम करता था. उसने अपने कई नाम बताए हैं, जिनमें- बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद सज्जाद, बी.जे. शामिल हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पकड़ा गया आरोपी भारतीय है या अवैध रूप से मुंबई में रह रहा बांग्लादेशी.
यह भी पढ़ें: बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास या BJ.... क्या है सैफ अली खान के हमलावर का असली नाम?
ठाणे में झाड़ियों में छिपा हुआ था आरोपी
विले पार्ले पुलिस स्टेशन को आरोपी के संबंध में लीड मिली थी. उसी के आधार पर डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम और कासरवाड़ी पुलिस ने ठाणे (पश्चिम) के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास लेबर कैंप में एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ा. वह झाड़ियों में छिपा हुआ था. मुंबई पुलिस के एक डीसीपी, जो सर्च ऑपरेशन का हिस्सा थे, उन्होंने पुष्टि की कि दास को झाड़ियों के अंदर सूखी घास और पत्तियों के नीचे सोते हुए पाया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'आरोपी ने शुरू में यहां काम किया था, इसलिए उसे स्थान के बारे में पता था और उसे यहां छिपना सुरक्षित लगा.'
लगातार न्यूज चैनल देख रहा था आरोपी

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











