
देखें Digital Arrest का लाइव वीडियो, पुलिस के रौब और सजा के खौफ में सरेंडर कर देते हैं लोग
AajTak
What Is Digital Arrest Scam: आपने डिजिटल अरेस्ट से जुड़े कई मामलों के बारे में सुना होगा. स्कैमर्स फर्जी सिम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पार्सल के जरिए इसकी शुरुआत करते हैं और अंत में आपको पुलिस और कोर्ट तक फोन पर ही लेकर पहुंच जाते हैं. ऐसे ही एक मामले में स्कैमर की पूरी प्लानिंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि स्कैमर्स कैसे किसी को फंसाते हैं.
साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. इन दिनों Digital Arrest Scam काफी चर्चा में है. इस तरह के स्कैम में फ्रॉडस्टर्स लोगों को टारगेट करते हैं, उन्हें आधार कार्ड के मिस यूज या फर्जी नंबर के नाम पर डराते हैं और फिर उन्हें डिजिटल अरेस्ट करते हैं.
इस तरह के अरेस्ट में ये लोग फर्जी पुलिस वाले बनकर लोगों की सुनवाई भी करते हैं. फिर उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर उगाही करते हैं. ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ है, जिसमें स्कैमर्स ने उन्हें फंसाने की कोशिश की है. इस पूरी घटना को शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है.
विजय पटेल नाम के एक X यूजर (Vijaygajera) ने इस घटानी की पूरी रिकॉर्डिंग शेयर की है. उन्होंने बताया कि उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आती है. कॉलर उन्हें बताता है कि उनका मोबाइल नंबर अगले 4 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा क्योंकि उसका इस्तेमाल फ्रॉड में हुआ है. स्कैमर ने TRAI के नाम पर ये कॉल की थी.
यह भी पढ़ें: CJI की डीपी लगाकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, उड़ाए 1.26 करोड़, 4 गिरफ्तार
स्कैमर ने विजय को 12 घंटे के अंदर लखनऊ पुलिस स्टेशन पहुंचने के लिए कहा. उन्हें WhatsApp Video Call पर स्टेटमेंट रजिस्टर कराने का ऑप्शन भी दिया गया. किसी भी सामान्य शख्स की तरह विजय ने दूसरा विकल्प चुना, जिसके बाद उन्हें एक WhatsApp Video Call आती है.
यह भी पढ़ें: गाजियाबादः रिटायर्ड अधिकारी को 6 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, ठगे 60 लाख रुपये

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











