
देखने से लग रहा है बीमार, कैसे पता करें कि आपके टॉमी को है बुखार!
AajTak
स्वस्थ कुत्ता डॉग लवर्स के घर की रौनक होता है लेकिन स्थिति तब बिगड़ती है जब खेलने कूदने वाला कुत्ता अचानक ही डल होकर एक कोने में पड़ जाता है. आइये बात करें उन लक्षणों पर जिनको जानने के बाद आप अपने कुत्ते को देखते ही समझ जाएंगे कि वो बीमार है या नहीं.
जाड़े का मौसम है. ठंड का प्रकोप ऐसा है कि पूरा उत्तर भारत थर-थर कांप रहा है. लोग अपनी रजाइयों और कंबल में दुबके हैं और तब ही निकल रहे हैं जब कोई बेहद जरूरी काम हो. हमारी आपकी तरह ठंड जानवरों को भी लगती है. इस मौसम में पेट पेरेंट्स उनमें भी डॉग पेरेंट्स, जिस समस्या का सामना सबसे ज्यादा करते हैं वो है इस मौसम में कुत्तों की डाइट का कम हो जाना.
जाड़े में कुत्तों का अपने खाने को कम कर देना कोई नई बात नहीं है. लेकिन समस्या तब है जब आपको देखकर प्रायः उत्साहित रहने वाला आपका कुत्ता एकदम डल हो जाए. वो सिर झुकाए एक जगह पड़ा रहे और खाने पीने का पूरी तरह से त्याग कर दे.
ऐसी स्थिति में कुत्ते को देखने के बाद स्वतः ही आपको इस बात का एहसास हो जाएगा कि आपके कुत्ते में कुछ तो गड़बड़ है. तो आइये बात करें उन लक्षणों पर जिनको जानने के बाद आप अपने कुत्ते को देखते ही समझ जाएंगे कि वो बीमार है या नहीं.
ध्यान रहे जिन लक्षणों से हम आपको अवगत करा रहे हैं. अगर समय रहते आप अपने प्यारे कुत्ते को डॉक्टर के पास नहीं ले गए तो समस्याएं कहीं ज्यादा जटिल हो सकती हैं. और शायद आपकी लापरवाही के चलते आपका कुत्ता मौत के मुंह में चला जाए.
व्यवहार- कुत्ता बीमार है या नहीं ये चीज हमें उसका व्यवहार देखकर समझ में आ जाएगी. अगर आपका टॉमी अजीबोगरीब तरीके का बर्ताव कर रहा है तो आपको सचेत हो जाना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










