
'दृश्यम' जैसा मर्डर...40 दिन बाद जंगल की गहरी 'कब्र' में मिली कॉलेज के HOD की लाश
AajTak
छत्रपति संभाजीनगर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष के लापता होने का मामला 40 दिन बाद सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया. पुलिस जांच में सामने आया कि पैसों के विवाद में आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में साजिश रचकर हत्या की और शव को जंगल में दफना दिया. क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में फिल्म 'दृश्यम' सा हत्याकांड सामने आया है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. करीब 40 दिनों से लापता सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष की तलाश आखिरकार एक भयावह सच्चाई पर जाकर खत्म हुई. पैसों के विवाद में रची गई इस सुनियोजित साजिश में आरोपियों ने पहले पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया.
40 दिन से लापता थे इंजीनियरिंग कॉलेज के HOD
मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजाभाऊ सुबराव लोंढे के रूप में हुई है, जो सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में विभागाध्यक्ष (एचओडी) के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे. वह पिछले करीब 40 दिनों से लापता थे, जिसके बाद परिवार ने उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की परतें खोल दीं.
जमकर शराब पिलाई और फिर मार दी गोली
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विशाल राठौड़ और मृतक के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. 5 फरवरी 2026 की रात आरोपी, लोंढे को पार्टी के बहाने दौलताबाद के एक फार्महाउस ले गए. वहां उन्हें जमकर शराब पिलाई गई. इसके बाद वापसी के दौरान साजापुर शिवार में रेलवे पुल के पास आरोपियों ने लोंढे के सिर में पिस्तौल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.
जांच में यह भी सामने आया कि पूरी वारदात पहले से ही प्लान की गई थी क्योंकि हत्या से तीन दिन पहले आरोपियों ने गेवराई तांडा के जंगल में जेसीबी से दो गहरे गड्ढे खुदवाए थे. जेसीबी चालक को बताया गया था कि वे वहां ‘गुप्त धन’ की तलाश कर रहे हैं. हत्या के बाद शव को उसी गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया गया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









