
दूसरों को धमकाने वाला चीन अब रूस-यूक्रेन में 'दोस्ती' करवाएगा ! क्या है जिनपिंग का 12 प्वाइंट का पीस प्लान
AajTak
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिन के रूस दौरे पर हैं. उनके इस दौरे का मकसद रूस और यूक्रेन में चल रही जंग का समाधान करना है. चीन ने बीते महीने 12 प्वॉइंट का पीस प्लान जारी किया था. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी कह चुके हैं कि वो इस पर चर्चा करेंगे. ऐसे में समझना जरूरी है कि चीन का ये पीस प्लान क्या है? और जिनपिंग ऐसा क्यों करना चाहते हैं?
भारतीय सरजमीं में जबरन घुसपैठ और ताइवान को युद्ध की धमकी देने वाला चीन अब 'शांति' की बात कर रहा है.
दरअसल, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन के दिन के दौरे पर मॉस्को में हैं. सोमवार को उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब साढ़े चार घंटे तक बातचीत हुई. बैठक का एजेंडा 'यूक्रेन' था.
दोनों के बीच आज फिर मुलाकात होनी है. इस मीटिंग में एक बार फिर उसी शांति समझौते पर चर्चा हो सकती है, जिसे चीन ने बनाया है. चीन ने पिछले महीने 12 प्वॉइंट का 'पीस प्लान' तैयार किया था.
मॉस्को के लिए निकलने से पहले जिनपिंग ने कहा था, यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए उनका पीस प्लान सभी पक्षों की चिंताओं को दूर करता है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) ने बताया कि पुतिन और जिनपिंग के बीच पीस प्लान पर भी चर्चा हुई. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम के लिए बनाए चीन के पीस प्लान पर चर्चा की. हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. राष्ट्रपति पुतिन ने भी कहा कि उन्होंने चीन के प्लान को अच्छे से देखा है और वो इस पर जिनपिंग के साथ चर्चा करेंगे.
रूस और यूक्रेन की जंग को तकरीबन 13 महीने हो चुके हैं. और जंग अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन झुकने को तैयार नहीं हैं, तो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी जिद पर अड़े हैं. ऐसे में अब दोनों देशों में शांति समझौता करवाने के लिए चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग आगे आए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








