
दूसरे चरण में असम में हुआ सबसे अधिक मतदान, EVM और VVPAT को लेकर SC ने क्या फैसला सुनाया?...देखें चुनाव दिनभर में बड़े पॉलिटिकल अपडेट्स
AajTak
दूसरे चरण के मतदान में असम के वोटर्स, करीब 60 फीसदी मतदान के साथ सबसे आगे नजर आए. सुप्रीम कोर्ट ने EVM और VVPAT को लेकर साफ कर दिया है कि देश में बैलेट पेपर से वोटिंग का दौर वापस नहीं लौटेगा. 24 अप्रैल के क्या हैं राजनीति से जुड़े अपडेट? देखें 'चुनाव दिनभर'.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











