
दूसरी शादी, जमीन और पैसे का झगड़ा... पति की हत्या कर कुएं में फेंका शव, 6 महीने बाद खुला राज!
AajTak
रांची में एक पत्नी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने पति को मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया. छह महीने से गायब पति का शव जब बरामद हुआ, तो परत दर परत खुली एक खौफनाक साजिश की कहानी. इसकी साजिशकर्ता खुद उसकी पत्नी निकली.
झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़ैया गांव में कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां पति की हत्या कर उसका शव खाली पड़े कुएं में फेंक दिया गया. छह महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी. लेकिन 10 अक्टूबर को जब पुलिस ने उस कुएं से शव बरामद किया, तो सामने आई एक खौफनाक सच्चाई. इस हत्या के पीछे खुद मृतक की पत्नी चंपा देवी उर्फ चंपा उरांव का हाथ था.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान रामबली यादव के रूप में हुई है. चंपा और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह पूरा मामला करीब छह महीने पुराना है. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के बेटे राहुल यादव, ने 7 अक्टूबर को चान्हो थाने में एक शिकायत दर्ज कराई. वाराणसी के लोहारपुर में रहने वाले राहुल ने पुलिस से कहा कि उन्हें संदेह है कि उनके पिता के साथ कुछ गलत हुआ है.
एसपी (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि इस शिकायत के बाद रांची पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी. पुलिस जांच के दौरान पुलिस की नजर मृतक की दूसरी पत्नी चंपा देवी पर गई. चंपा की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध थीं. जब उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, तो उसने हत्या की कहानी खुद बयान कर दी. उसने बताया कि उसके पति ने छह महीने पहले एक जमीन बेची थी.
उस सौदे से मिले पैसे उसने अपनी पहली पत्नी और बच्चों को भेज दिए. इसी बात से चंपा भड़क उठी. पैसे और संपत्ति के झगड़े ने धीरे-धीरे खौफनाक मोड़ ले लिया. इसी गुस्से में उसने अपने रिश्तेदार विष्णु उरांव की मदद से हत्या की साजिश रच डाली. इस योजना में दो अन्य लोग भी शामिल हुए. रात के अंधेरे में रामबली यादव की हत्या कर दी गई. शव को गांव के एक खेत में स्थित खाली पड़े कुएं में फेंक दिया.
एसपी ने बताया कि पुलिस ने चंपा देवी की निशानदेही पर जब उस कुएं की खुदाई करवाई, तो उसके अंदर से रामबली यादव का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि चंपा देवी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही हत्या में शामिल सभी चार आरोपियों चंपा देवी, विष्णु उरांव और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










