
दूसरा विश्व युद्ध: मौत की ट्रेन में यहूदी, नाजियों से बचाने आया USA, मिल गया 1945 का VIDEO
AajTak
यहूदियों का नरसंहार करने के लिए उन्हें डिटेंशन सेंटर में ले जाया जाता था. उनके इतिहास को लोग याद करके आज भी रो पड़ते हैं. ये सब 1945 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हो रहा था.
अमेरिका में न्यूयॉर्क के एक हिस्ट्री टीचर ने एक दर्दनाक फुटेज का पता लगाकर इतिहास के एक खोए हुए टुकड़े को ढूंढ निकाला है. इसमें अमेरिकी सैनिकों को नाजी डेथ कैंप की ओर जाने वाली ट्रेन से यहूदी लोगों को आजाद कराते हुए दिखाया गया है. वीडियो बिलकुल असली है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी क्लिप को यूट्यूब पर जब पोस्ट किया गया, तो उसके बाद नरसंहार से बचे कई लोग आगे आए और उन्होंने दावा किया कि वो वीडियो में खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को पहचानते हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है, होलोकॉस्ट रिसर्चर (नरसंहार रिसर्चर) और पूर्व हिस्ट्री प्रोफेसर मैथ्यू रोजेल ने यूएस नेशनल आर्काइव्स में इस क्लिप को ढूंढा है. उनका कहना है, 'मैं ये नहीं कहना चाहता कि मैं खुश हूं या कुछ साबित करना चाहता हूं, क्योंकि इस फुटेज के बिना भी, यह एक अविश्वसनीय कहानी रहेगी.'
ट्रेन में मौजूद थे 2500 कैदी
वीडियो में जो रेस्क्यू ऑपरेशन दिख रहा है, उसका नाम 'मिरेकल एट फार्स्लेबेन' है. ये 13 अप्रैल, 1945 को हुआ था. फार्स्लेबेन जर्मनी का एक गांव है. तब एक नाजी ट्रेन 2,500 यहूदी कैदियों को बर्गेन-बेलसेन डिटेंशन सेंटर से थेरेसिएन्स्टेड ले जा रही थी. बता दें, इस रेस्क्यू ऑपरेशन से कुछ हफ्ते पहले ही बर्गेन-बेलसेन डिटेंशन सेंटर में मशहूर यहूदी लेखिका ऐनी फ्रैंक की मौत हुई थी. ट्रेन को कथित तौर पर फार्स्लेबेन शहर के पास रुकने के लिए मजबूर किया गया था, तब मित्र देशों की सेना क्षेत्र पर बमबारी कर रही थीं.
यहूदियों को मारने का था निर्देष

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










