
दूल्हे ने 300 लोगों के सामने स्टेज पर ही कर दिया Kiss, थाने पहुंच गई दुल्हन, बोली- इनका चाल चलन ठीक नहीं
AajTak
संभल में शादी समारोह के दौरान स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को किस (Kiss) कर दिया. जिसके बाद दुल्हन भड़क गई और थाने में जाकर थाना प्रभारी से इसकी शिकायत की. दुल्हन ने कहा कि अब वह दूल्हे के साथ नहीं रहेगी. वहीं, दूल्हा पक्ष ने कहा कि दुल्हन ने ही दूल्हे से Kiss करने की शर्त लगाई थी.
उत्तर प्रदेश में संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को किस (Kiss) कर दिया. लेकिन उसे नहीं पता था कि ऐसा करना उसे कितना भारी पड़ जाएगा. क्योंकि दूल्हे के किस करते ही दुल्हन स्टेज छोड़कर थाने पहुंच गई. वहां उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
दरअसल, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान बदायूं जिले के बिल्सी गांव के रहने वाले युवक की शादी संभल के पवासा में युवती के साथ हुई थी. शादी के बंधन में बंधने के बाद 28 नवंबर को पवासा गांव में रीति रिवाज से दूल्हा-दुल्हन के विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
बताया जा रहा है कि पवासा में विवाह समारोह में जयमाला का प्रोग्राम होने के बाद दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे. फिर उसी समय सबके सामने स्टेज पर ही दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया. इससे दुल्हन भड़क गई और वहां से उठकर कमरे में चली गई. परिवार के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की. लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार न थी. उसने स्टेज पर जाने से इनकार कर दिया.
बाद में वह परिजनों को साथ लेकर बहजोई थाने पहुंची और थाना प्रभारी पंकज लवानिया को दूल्हे की हरकत को बताया. इसी बीच दूल्हा पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए. वहां दुल्हन ने सबके सामने कहा, ''मैं अब इनके (दूल्हा) साथ नहीं रहना चाहती. अपने घर ही रहूंगी. मुझे इनका चाल चलन ठीक नहीं लग रहा. जो इंसान 300 लोगों के सामने ऐसी हरकत कर सकता है वह क्या ही सुधरेगा. इसलिए इस हरकत के लिए इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए.''
'दूल्हे से लगाई थी दुल्हन ने शर्त' दूसरी तरफ दूल्हा पक्ष ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि दुल्हन ने खुद दूल्हे से शर्त लगाई थी. जिसके मुबातिक, अगर दूल्हा उसे स्टेज पर सबके सामने किस करेगा तो वह उसे 1500 रुपये देगी. अगर वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसे दुल्हन को 3000 रुपये देने होंगे. जब थाना प्रभारी ने इस बारे में दुल्हन से बात की तो उसने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था. उसने दूल्हे से कोई शर्त नहीं लगाई थी.
थाने में हुआ समझौता थाने में दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर बहस चलती रही. जिसके बाद दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हो गया कि दूल्हा दुल्हन अब अलग ही रहेंगे. थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि फिलहाल दोनों की शादी रजिस्टर्ड है इसलिए उन्हें तलाक लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








