
दूल्हे के पैरों से छूटा नहीं था महावर, न दुल्हन के हाथों से मेहंदी...सनकी भाई ने शादी वाले घर में किसी का काटा गला तो किसी का सिर
AajTak
UP News: मैनपुरी जिले में सोहवीर ने अपने परिवार के 5 लोगों (2 भाई व भाई की नवविवाहित पत्नी, बहनोई और दोस्त) की फरसे से काटकर हत्या कर दी. साथ ही अपनी मामी और पत्नी को भी मारने का प्रयास किया. इस वारदात के बाद आरोपी ने गोली मार सुसाइड कर लियाा.
UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की एक खबर ने हर किसी का दिल दहलाकर रख दिया है. जिले के अरसारा गांव में घर के बड़े लड़के ने परिवार और रिश्ते के 5 लोगों को फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. यही नहीं, आरोपी ने पत्नी और मामी पर भी जान लेने की नीयत से हमला किया. लेकिन किसी तरह उनकी जान बच गई. फिलहाल गंभीर हालत में दोनों घायल महिलाओं को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
जिले के किशनी थाना इलाके में आने वाले अरसारा गोकुलपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह जघन्य हत्याकांड हुआ है. बताया गया कि गांव में सुभाष यादव (65) के छोटे बेटे सोनू यादव (23) की बीते गुरुवार को ही शादी हुई थी. बारात लेकर परिवार-रिश्तेदार इटावा जिले के गंगापुरा गए हुए थे और दुल्हन को विदा कराकर घर लाए.
रात तक हंसते गाते सोए, सुबह पसरा मातम
घर में हंसी-खुशी का माहौल था. कुछ रिश्तेदार चले गए थे तो कई अभी शादी वाले घर में ठहरे हुए थे. शुक्रवार रात तक खूब नाच-गाना हुआ. खाने-पीने के बाद मेहमान और घर के लोग कमरों और छतों पर सोने चले गए. इसी बीच, आधी रात को सुभाष यादव के शादीशुदा बड़े बेटे सोहवीर यादव को पता नहीं क्या हुआ कि उसने (फरसे) धारदार हथियार से छत पर सो रही नई-नवेली बहू को काटा और फिर उसी चारपाई पर सो रहे अपने नवविवाहित छोटे भाई सोनू को काट दिया.
इसके बाद हैवान बन चुका आरोपी उतरकर नीचे आया और फिर उसने कमरों में सो रहे एक और छोटे भाई अभिषेक समेत बहनोई रामकृष्ण यादव पर जानलेवा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. साथ ही परिवार के दोस्त दीपक की भी फरसे से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली.
पत्नी और मामी पर भी हमला, खुद ने किया सुसाइड

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









